5 Dariya News

घोटालों में लिप्त मंत्रियों को बचाने में लगी कांग्रेस सरकार:लोक सभा सदस्य

केन्द्र से स्वास्थ्य सुविधाएं लाने की बजाए 108 एम्बूलैंस बंद करवाने पर तुले पंजाब के कांग्रेसी

5 दरिया न्यूज

मानसा 20-Sep-2013

लोक सभा सदस्य बीबी हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि दिल्ली की कांग्रेस सरकार घोटालों में लिप्त मंत्रियों को बचाने में लगी हुई है, जिसकी ताज़ा मिसाल देश के गृह मंत्री श्री सुशील कुमार शिंदे को आदर्श हाउसिंग सोसायटी घोटाले में सी बी आई द्वारा दी क्लीन चिट से मिलती है। उन्होंने कहा कि रेलवे घोटाले में भी रेल मंत्री श्री पवन बांसल, 2 जी स्पैक्ट्म घोटाला, कॉमन वैल्थ खेलों का घोटाला, कोयला औेर हैलीकॉप्टर घोटाले करने वाले मंत्रियों को भी बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेसी मंत्रीयों का घोटालों से पेट भर गया तो कांग्रेस सरकार द्वारा इनको बचाने के लिए प्रयत्न किए जा रहे हैं परन्तु यह मंत्री अदालत से बचेगें नहीं। उन्होंने कहा कि भोलीभाली जनता के पैसों को लूटकर अपनी जेब भरने वाले भ्रष्टाचारी मंत्रियों को अदालत द्वारा जेल की हवा खानी पड़ेगी चाहे इनको बचाने के लिए दिल्ली सरकार जितने मर्जी हथकंडे अपना लें। बीबी बादल आज सरदूल गढ़ हल्के के गांवों में संगत दर्शन दौरान सम्बोधन कर रहे थे।

लोकसभा सदस्य ने कहा कि कांग्रेस द्वारा पंजाब के साथ किया जाता भेदभाव आज फिर उस समय जग जाहिर हो गया जब केन्द्र के वातावरण मंत्रालय ने पंजाब की औद्योगिक नगरी लुधियाना में कोई भी नई औद्योगिक ईकाई लगाए जाने पर रोक लगा दी। उन्होंने कहा कि यहीं बस नहीं पंजाब के कांग्रेसियों द्वारा गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए चलाई गई 108 एम्बूलैंस सेवा भी बंद करवाने के यत्न किए जा रहें हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की संसद सदस्य बीबी संतोष चौधरी ने केन्द्र कीअपनी कांग्रेस सरकार से पंजाब के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं तो क्या लानी थी इसके विपरीत पंजाब के मुख्यमंत्री स.प्रकाश सिंह बादल की एम्बूलैंस पर फोटो को मुद्दा बनाकर जच्चा और बच्चा की रखबाली के लिए दी गई सुविधा भी वापिस ली जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस के राज्य प्रधान श्री प्रताप सिंह बाजवा व अन्य कांग्रेसी विधायकों, मंत्रियों को एकत्रित होकर पंजाब के साथ हो रहे भेदभाव के प्रति कांग्रेस सरकार के समक्ष आवाज उठानी चाहिए।

बीबी बादल ने गांव आहलूपुर, लोहगढ़, भगवान पुर हिंगड़ा, मीरपुर कलां, मीलपुर खुर्द, काहनेवाला, भुंदड़ और गांव टिब्बी हरि सिंहवाला में संगतदर्शन दौरान जनता की समस्याएं सुनी। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र निपटारे के लिए जिला अधिकारियों को कड़े निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उन्होंने गांवों के विकास कार्यों के लिए लगभग 80 लाख रूपए की ग्रांटें भी जारी की और नवयुवकों को खेल किटें भी बांटी। इस अवसर पर शिरोमणि अकाली दल के हल्का सरदूलगढ़ के इंचार्ज श्री दिलराज सिंह भुंदड, जिला परिषद चेयरमैन श्री सुखदेव सिंह चैनेवाला, ब्लाक समिति चेयरमैन श्री हरमेश सिंह रोड़की, जिला प्रधान यूथ अकाली दल श्री गुरप्रीत सिंह बणांवाली, एम सी श्री बोबी जैन और अकाली नेता श्री चरणजीत सिंह मान के अतिरिक्त अन्य शख्सियतें भी शामिल थे।

गांवों में जुड़ी एकत्रिता को सम्बोधन करते हुए लोक सभा सदस्य ने कहा कि शिअद-भाजपा गठबंधन की अध्यक्षता वाली पंजाब सरकार ने हमेशा ही पंजाब के प्रत्येक वर्ग क ी मदद की है जबकि दूसरी तरफ केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने जनता पर मंहगाई का अतिरिक्त बोझ डाला है। उन्होंने कहा कि देश के खजाने में योगदान डालने वाले पंजाब को बनते हक से वंचित रखा जा रहा है और पंजाब के पैसे से दूसरे राज्यों की तरक्की की जा रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र कांग्रेस सरकार की बुरी नीतियों के कारण ही देश की तरक्की केवल चार प्रतिशत रह गई है। उन्होंने कहा कि  मानसा जिले के गांवों की छवि बदलने के लिए करोड़ों रूपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में शुद्ध पानी से लेकर नालों और छप्पड़ों की सफाई तक कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी लाभपात्री को पेंशनों और शगुन स्कीम की राशि संबंधी कोई समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो मानसा में बने उनके कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।