8वीं नैशनल लाइवस्टॉक चैंपियनशिप और एक्सपो-2016
8 से 12 जनवरी तक श्री मुक्तसर साहिब में होगी राष्ट्रीय पशुधन चैंपियनशिप
5 Dariya News
श्री मुक्तसर साहिब 05-Jan-2016
पंजाब के किसानों का आर्थिक स्तर ऊंचा उठाने के लिए और सहायक व्यवसायों को उत्साहित करने के लिए इन व्यवसायों को खेती की तरह मु य व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए पंजाब सरकार के पशु पालन, मत्स्य पालन तथा डेयरी विकास विभाग द्वारा ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग तथा फैडरेशन ऑफ इंडियन चै बरज़ ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री /फिकी/ के सहयोग से इसका आयोजन करने जा रही है। जिसके लिए पंजाब सरकार ने श्री मुक्तसर में नैशनल आठवीं लाइवस्टॉक चैिपयनशिप और एक्सपो-2016, 8 से 12 जनवरी 2016 तक इसका आयोजन किया गया है। इस अवसर पर श्री मुक्तसर में उपायुक्त्त स.जसकिरण सिंह, पशु पालन विभाग के निदेशक डा. एच एस संधा, निदेशक डेयरी विकास स. इन्द्रजीत सिंह, डा.पी के उपपल सलाहकार पंजाब सरकार ने प्रबंधों का जायज़ा लेने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की।
उपायुक्त स.जसकिरण सिंह ने बताया कि यह चैंपियनशिप और एक्सपो गत् सात वर्षों से प्रत्येक वर्ष करवाई जा रही है जिसमें पंजाब के अतिरिक्त हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, ज मू एवं कश्मीर, आसाम, दिल्ली, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश आदि राज्यो से पशु पालक लाभ उठाते हैं। इन मुकाबलों में विजेता पशु पालकों को करोड़ों रूपए के पुरस्कार दिए जाते हैं। किसानों को सहायक व्यवसायों की तरफ प्रेरित करते हुए जिला स्तर से आरंभ की गई यह चै िपयनशिप ना केवल अब राष्ट्र स्तर तक पहुंच चुकी है बल्कि विदेशों से भी उनके पशु पालन और अन्य सहायक व्यवसायों से संबंधित प्रतिनिधि पहुंच रहे हैं। जिससे इसका घेरा और विशाल तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का होता जा रहा है। इस वर्ष आस्ट्रेलिया, कनाडा और इंगलैंड से भी डेलीगेट आ रहे हैं।पांच दिन चलने वाल इस मेले में जहां भैसें, गायों और बकरियों के दूध दोहने के मुकाबले होते हैं, सबसे अधिक दूध देने वाले पशुओं के मालिकों को नगद पुरस्कार तथा स मान-पत्र देकर उत्साहित किया जाता है वहीं विभिन्न नस्लों के घोड़े, भैसें, गायें, भेड़े, बकरियां, कुत्ते, टरकी तथा मुर्गियां आदि के नस्लों के मुकाबलों में विजेता पशुओं के मालिको को भी नगद पुरस्कार और स मान-पत्र देकर बढिय़ा नस्ल के ओर अधिक दूध उत्पादन वाले पशुओं के मालिकों को उत्साहित किया जाता है।
इस अवसर पर पशु पालन विभाग के निदेशक डा. एच एस संधा ने बताया कि पंजाब में 2012 की पशु धन गणना अनुसार 24.30 लाख गायें और 51.52 लाख भैसें हैं। पंजाब पशुओं की कुल सु या देश के पशुधन काकेवल 2 प्रतिशत होने के बावजूद देश के दूध उत्पादन में 8 प्रतिशत हिस्सा डाल रहा है। इन मुकाबलों से पशु पालकों में बेहतर नस्ल के कीमती पशु रखने की रूचि बढ़ी है जिसके फलस्वरूप पंजाब में दूध की पर कैपिटा उपलब्धता 993 ग्राम है जोकि देश की दूध की पर कैपिटा उपलब्धता से लगभग तीन गुणा है। वर्ष 2014-15 के दौरान पंजाब में दूध का कुल उत्पादन 103.5 लाख टन तक पहुंच गया है। लोगों में डेयरी के साथ-साथ सुअर पालन, बकरी पालन आदि पशु पालन से संबंधित अन्य व्यवसायों को व्यापारिक स्तर पर अपनाने का रूझान बढ़ा है जिससे किसानों का आर्थिक स्तर ऊंचा उठाने में मदद मिल रही है।गत् वर्ष 7वीं चै िपयनशिप दौरान दूध दोहन के मुकाबलों में स.दलजीत सिंह, लुधियाना की एच एफ गाय ने एक दिन में 61.800 किलोग्राम दूध देकर राष्ट्रीय रिकार्ड कायम किया था इसी प्रकार स.गुरमेल सिंह, श्री मुक्तसर साहिब की साहीवाल गाय ने 22.732 किलो और स.सविंदर सिंह की बीटल नस्ल की बकरी ने 4.297 किलो दूध देकर राज्य स्तरीय रिकार्ड कायम किया था। इसमें देश विदेश के 3.5 लाख से अधिक लोगों और देशभर में से 6000 से अधिक पशुओं ने भाग लिया था। इस चै िपयनशिप में 64 विभिन्न कैटागिरियों में घोड़ों, भैसों, गायों, भेड़ों, बकरियों, कुत्तों, टरकी और मुर्गों आदि के मुकाबले करवाए गए। इन मुकाबलों में विजेता पशुपालकों को कुल 1.25 करोड़ के ेपुरस्कार दिए गए। चै िपयन पशुओं के मालिकों को 26 जनवरी 2015 को गणतंत्र दिवस पर माननीय मु यमंत्री जी द्वारा स्टेट अवार्ड से स मानित भी किया है।
पहले की तरह ही इस वर्ष श्री गुरू गोबिंद सिंह स्टेडियम, श्री मुक्तसर साहिब में करवाई जा रही 8वीं नैशनल लाइवस्टॉक चै िपयनशिप और एक्सपो-2016 में भैसों, गायों, बकरियों, घोड़ों, सुअरों, मुर्गों, टरकी, कुत्तों और भेड़ों आदि के नस्ल मुकाबले दिनांक 8 से 11 जनवरी 2016 दौरान करवाए जाएंगे। दूध दोहन मुकाबलों में गायों, भैसों, बकरियों अािद विभिन्न नस्लों के मुकाबले करवाए जाएंगे और सबसे अधिक दूध देने वाले पशुओं को पुरस्कार और स मान दिए जाएंगे। कुत्तों के नस्ल मुकाबले दिनांक 8 जनवरी 2016 को होंगे। राष्ट्रीय स्तर का चैंपियनशिप मुकाबला 11 जनवरी 2016 को होगा। प्रत्येक चै िपयन घोड़ा, घोड़ी, सांड, भैंस और गाय को 2 लाख रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। दिनांक 9 जनवरी 2016 को पंजाब में घोड़ों की बहुत लोकप्रिय खेल पोलो बहुत वर्षों के बाद करवाई जा रही है जोकि चैंपियनशिप के दौरान विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगी। इसके अतिरिक्त घोड़ों के खेल जैसे कि रिले रेस, शो ज िपंग, रावीया चाल, फलैट रेस, फैरीयर क पीटिशन, टैंट पैगिंग आदि के मुकाबले करवाए जाएंगे। खच्चरों, खोतों, पोनियों से संबंधित अन्य मुकाबले भी करवाए जाएंगे।
दिनांक 11 जनवरी 2016 को घोड़ो और ऊंठों के नाच और सजावटी मुकाबले भी आकर्षण का केन्द्र बनेंगे। इस बार देसी नस्लों को उत्साहित करने के लिए गायों की साहीवाल नस्ल और भैसों तथा बकरियों की देसी नस्लों के विशेष मुकाबले, प्रदर्शनियां और सैमिनार करवाए जा रहे हैं। फेडरेशन ऑफ इंडियन चै बरज़ ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री /फिक्की/ के सहयोग से लाइवस्टॉक एक्सपो-2016 लगाया जा रहा है। जिसमें लाइवस्टाक प्रौद्योगिकी, पशु पालन, पशु स्वास्थ्य संबंधी उत्पाद, डेयरी प्रौद्योगिकी, औज़ार बनाने/निर्यात, फूड प्रोसैसिंग, कृषि और कृषि मशीनरी कंपनियों द्वारा 200 से अधिक स्टाल लगाए जा रहे हैं जिससे नई प्रोद्योगिकी पशु पालकों तक पहुंचाई जा सकेगी। चै िपयनशिप के दौरान पांचों दिन पहुंचे हुए लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक और गीत संगीत का कार्यक्रम और लोक कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। निहंग सिंहों द्वारा घुड़सवारी, नेजेबाज़ी और अन्य युद्ध कलाओं के जौहर दि ााए जाएंगे। पी ए पी के जवानों द्वारा भी घृड़सवारी और मोटर साइकिल के करतब दिखाए जाएंगे। दिनांक 12 जनवरी को विजेता पशुओं के मालिकों को माननीय मु य मंत्री पंजाब और माननीय उप-मु यमंत्री पुरस्कार देकर स मानित करेंगे।