5 Dariya News

बिना मुद्दे को ही मुद्दे के रूप में क्रिएट करना पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की बौखलाहट दर्शाता है :सुभाष बराला

5 Dariya News

चण्डीगढ़ 05-Jan-2016

हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष एवं विधायक सुभाष बराला ने कहा है राजनीतिक द्वेषता से कार्य करने की पूर्व की सरकारों की तरह वर्तमान भाजपा सरकार का कोई  सरोकार नहीं है। सरकार केवल उन्हीं मुद्दों की जांच करवा रही है जहां पर कुछ अनियमितताएं की शिकायत मिली है। कोई पूर्व मुख्यमंत्री खुद के कार्यकाल में लिए गए गलत निर्णयों से जनता का ध्यान नहीं हटा सकता। बिना मुद्दे को ही मुद्दे के रूप में क्रिएट करना पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की बौखलाहट दर्शाता है।भाजपा के पुन: प्रदेश अध्यक्ष बनने उपरांत श्री बराला आज यहां एक पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। एक प्रश्न के उत्तर में श्री बराला ने कहा कि पंचकूला के औद्योगिक प्लाटों में गड़बड़ी की जांच उचित स्तर पर चल रही है और दोषियों के विरूद्घ कानूनन कार्यवाही होगी। 

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि हरियाणा के राजनीतिक इतिहास में पहली बार किसी भी राजनीतिक पार्टी ने सीधे पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने की पहल की है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 30 लाख नए सदस्य बने हैं। पंचायती राज व स्थानीय निकाय चुनाव पार्टी चुनाव चिन्ह पर लडऩे के समय में पूछे जाने पर श्री बराला ने कहा कि पंचायती राज संस्थानों के चुनाव कोई भी राजनीतिक पार्टी अपने चिन्ह पर नहीं लड़ती।  स्थानीय निकायों के चुनाव पार्टी कार्यकर्ताओं की सहमति से ही पार्टी चुनाव चिन्ह पर ही लड़े जाते रहे हैं और आगे भी ऐसा ही होगा।पार्टी अध्यक्ष की प्राथमिकताओं के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के संबंध में श्री बराला ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास व अंतोदय के सिद्घान्त पर चलते हुए कार्य कर रही है और केन्द्र व प्रदेश की सरकारों के कार्यकाल में अनेक कल्याणकारी निर्णय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में लिए गए हैं और लोग सरकार की पारदर्शी व इमानदारी से कार्य करने की शैली से संतुष्टï हैं। देश व प्रदेश की विकास की गति को और तेज करना हमारा मुख्य लक्ष्य है।इनेलो के साथ पार्टी के रिश्तों के संबंध में पूछे जाने पर श्री बराला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संबंध आज भी एक विरोधी पार्टी के रूप में है और रहेगा। आने वाले विधान सभा व लोक सभा चुनाव में पार्टी को पहले से मजबूत स्थिति में ले जाना ही पार्टी अध्यक्ष के नाते उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि लोगों ने पहली बार भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली देखी है। पारदर्शी व भ्रष्टïाचार मुक्त शासन देने की पहल से लोग काफी संतुष्टï हैं। विकास की गति को नई दिशा दी गई है चाहे वह केन्द्र सरकार की राष्टï्रीय राज मार्गों की परियोजना की बात हो या बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टिï के कारण गेहूं व अन्य फसलों के नुकसान पर रिकार्ड अवधि में 1100 करोड़ रुपये से अधिक के मुआवजे के वितरण की बात हो। पिछली हुड्डïा सरकार के मुआवजे की लम्बित राशि भी हमारी सरकार ने दी है।एक अन्य प्रश्न के उत्तर में श्री बराला ने कहा कि पंचायती राज संस्थानों की चुनाव आचार संहिता समाप्त होने उपरांत कपास व अन्य फसलों पर सफेद मक्खी के प्रकोप पर करवाई गई विशेष गिरदावरी का मुआवजा वितरित किया जाएगा। रिपोर्ट लगभग तैयार है।

जाट आरक्षण के संबंध में पूछे गए जाने पर श्री बराला ने कहा कि पूर्व की प्रदेश व केन्द्र की सरकारों ने अपनी राजनीतिक जमीन को खिसकता देख राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट को न मानते हुए हड़बड़ी में जाटों को आरक्षण दिया था। भाजपा सरकार ने तो सर्वोच्च न्यायालय में पुर्नयाचिका दायर की है। कानून एवं संविधान के दायरे में हर मुद्दे का समाधान हो।एक अन्य प्रश्न के उत्तर में श्री बराला ने कहा कि भाजपा कभी वोट बैंक की राजनीति नहीं करती। उनका पुन: पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने से किसी विशेष वर्ग के वोट बैंक में सेंध लगाना नहीं है। बल्कि पार्टी ने एक आम कार्यकर्ता को सम्मान दिया है। फतेहाबाद के जिला युवा मोर्चा प्रभारी से लेकर अन्य संगठनों में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कई पूर्व मंत्री, विधायक भाजपा से जुड़े हैं। पार्टी में शीघ्र ही नए पदाधिकारियों के साथ-साथ कुछ बोर्डों व निगमों के चेयरमैनों की नियुक्तियां भी की जाएंगी।