5 Dariya News

पंजाब सरकार राज्य में अंतर्राष्ट्ररीय सीमा को कश्मीर की तर्ज पर नाजुक करार देने की केन्द्र से मांग करेगें-सुखबीर सिंह बादल

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना तहत रामां मंडी से दूसरी रेल गाड़ी को सुखबीर बादल और केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत बादल ने दिखाई झंडी

5 Dariya News

बठिंडा 04-Jan-2016

पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा केन्द्र सरकार से राज्य में पड़ती पाक सीमा को ज मू-कश्मीर की तर्ज पर नाजुक करार देने की मांग की जाएगी और पंजाब में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भी कश्मीर की तरह अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने के लिए कहेंगे। यहां मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना तहत नांदेड़ साहिब के लिए दूसरी रेल गाड़ी को हरी झंडी देने और राजस्थान के सालासर धाम के लिए चार बसें रवाना करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उप-मु यमंत्री ने कहा कि पंजाब में पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, फाजिल्का तथा फिरोजपुर जिलों से लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा अधिक मजबूत करने के लिए केन्द्र सरकार से बी एस एफ की अतिरिक्त बटालियनें तैनात करने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पाक सीमा पर दूसरी कतार का सुरक्षा कवच कायम करने संबंधी भी योजना बना रही है।

 एक प्रश्र का उत्तर देते हुए उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि पठानकोट में हवाई सेना के बेस पर हुए आतंकवादी हमले में पंजाब पुलिस की साहसिक भूमिका रही है और सीमा सुरक्षा की ओर मजबूती के लिए पंजाब सरकार द्वारा पठानकोट में डी आई जी स्तर का अधिकारी तैनात किया जागए। उधर पत्रकारों के प्रश्रों का उत्तर देते हुए केन्द्रीय खाद्य प्रसस्ंकरण हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पठानकोट आतंकवादी हमले संबंधी उच्च स्तरीय बैठक की गई है और देश की सुरक्षा संबंधी हर संभव कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर ओर चोैकसी बढ़ाई जाएगी तथा आतंकवादी कार्रवाईयों का मुंह तोड़ जवाब  दिया जाएगा। इससे पहले रामां मंडी रेलवे स्टेशन से मु यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना तहत दूसरी रेल गाड़ी को सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल ने हरी झंडी देकर हजूर साहिब नांदेड़ के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की मांग अनुसार रेलगाडिय़ां और बसों की सं या तथा चक्कर बढ़ान संंबंधी विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं ने पंजाब सरकार द्वारा चलाई इस तीर्थ यात्रा योजना के लिए भारी उत्साह है और लोगों की मांग अनुसार मु यमंत्री स.प्रकाश सिंह बादल के साथ बात  करके प्रत्येक क्षेत्र से रेलगाड़ीयां और यात्रा बसों की सं या बढ़ा दी जाएगी तथा यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अजमेर शरीफ और माता वैष्णों देवी के लिए भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बसें चलाई जाएंगी।

इस अवसर पर सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल ने रेलगाड़ी में जाकर श्रद्धालुओं के साथ बातचीत की और उनके विचार भी जानें। हजूर साहिब की यात्रा के लिए तलवंडी साबो से जा रहे 65 वर्षीय श्रद्धालु गुरदेव सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की यह पहलकदमी प्रशंसनीय है और इस योजना से वह पहली बार हजूर साहिब में दर्शनों के लिए जा रहे हैं। एक ओर बुर्जुग श्रद्धालु हरदेव सिंह ने कहा कि वह ओर उनकी पत्नी पहली बार जा रहे हैं और उन्होंने इस नि:शुल्क यात्रा संबंधी उप-मु यमंत्री को दुआ दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के इस प्रयास ने आम लोगों में सरकार की छवि में सकारात्मक बढ़ोतरी की है। इसके बाद बठिंडा से चार बसों को सालासर धाम के लिए रवाना करने से पूर्व स.बादल और हरसिमरत कौर बादल ने बगलावाली धर्मशाला श्री हनुमान मंदिर में मत्था टेका। इन बसों में 200 के लगभग श्रद्धालु यात्रा कर रहे हैं। 

सालासर धाम के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं में बड़ी सं या महिलाएं भी शामिल थी। इस अवसर पर एक श्रद्धालु दीपिका बांसल ने कहा कि उनका परिवार काफी समय से सालासर धाम में जाने का कार्यक्रम बना रहा था और जैसे ही उनको पता लगा कि पंजाब सरकार द्वारा तीर्थ यात्रा योजना तहत श्रद्धालुओं को वहां ले जाया जा रहा है तो उन्होंने तुरंत इस संबंधी संपर्क किया और आज वह अपने दोनों बच्चों के साथ सालासर में जा रही हैं।इस अवसर मुख्य संसदीय सचिव सरूप चंद सिंगला, तलवंडी साबो के विधायक जीत महिंदर सिंह संधू, श्री आर वैंकटरत्नम प्रमु ा सचिव ट्रांसपोर्ट विभाग, डिप्टी कमिशनर बठिंडा डॉ. बसंत गर्ग, सीनियर पुलिस कप्तान श्री स्वपन शर्मा, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (विकास) श्री वरिंदर कुमार शर्मा, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर(ज) श्री सुमीत कुमार जारंगल, एस डी एम तलवंडी साबो श्री नरिंदर सिंह धालीवाल, एस डी एम बठिंडा श्री अनमोल सिंह धालीवाल, डा. ओम प्रकाश शर्मा, जिला प्रेस सचिव रणजीत लंबी, मंजीत लालबाई आदि उपस्थित थे।