भाजयुमों मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा ने मोदी के जन्म दिन पर काटा केक
मंडल पदाधिकारियों संग मोदी को दी मुबारकबाद
5 दरिया न्यूज
मोहाली 17-Sep-2013
भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुजरात के नरेन्द्र मोदी को पी.एम पद का उम्मीदवार घोषित करते पार्टी ने कार्यकर्ताओं के अंदर अजग का जोश भर दिया है । यही नहीं अब तो इसका असर साफ पार्टी कार्यकर्ताओं के चेहरों पर नजर आने लगा है । यह विचार मंगलवार को मोहाली में भाजयुमों मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा ने नरेन्द्र मोदी के 63वें जन्म दिवस पर केक काटकर जन्म दिन मनाने के बाद उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रगट किए।
भाजयुमों मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 195० वेदनगर में हुआ था। इस अवसर पर उन्होंने नरेन्द्र मोदी की जीवनी पर भी प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं में पार्टी के लिए कार्य करने का जोश भरा। शर्मा ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि आगामी लोकसभा चुनावों में भारी मतों से पार्टी को कामयाबी न मिलें और देश का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही होगें। उन्होंने कहा कि गुजरात में जिस तरह का विकास उन्होंने किया है और खुशहाली लाई है । इसी तरह की खुशहाली लाने के लिए पूरे देश की कमांड आज पार्टी ने मोदी के हाथों में सौंपी है और देश की जनता भी यहीं चाहती है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित भाजयुमों पंजाब स्टेट प्रभारी डा. शिरवरी,भाजयुमों जिला अध्यक्ष जगदीप सिंह औजला, भाजपा महासचिव अरूण शर्मा, कपिल चौहान, वरिंदर पाल सिंह,रवि कुमार, अनिल कुमार, श्याम सुंदर, मनप्रीत सिंह, जसकरन सिंह भी उपस्थित थे। इस असवर पर भाजयुमों पंजाब स्टेट प्रभारी डा. शिरवरी और भाजयुमों जिला अध्यक्ष जगदीप सिंह औजला ने कहा कि हम सभी को नरेन्द्र मोदी के कार्यो से शिक्षा लेते हुए कार्य करना चाहिए और अतुल शर्मा जैसे युवा नेता का अधिक से अधिक सहयोग देना चाहिए जो राष्ट्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर्य रहता है। इससे पहले जन्म दिन पर काटे गए केक को लोगों में बांटा गया और मोदी की तस्वीर को भी केक अर्पित किया गया। वहीं कार्यकर्ताओं ने भी एक दूसरे को केक खिलाया।