5 Dariya News

हरियाणा में नरेन्द्र मोदी सहित भाजपा के सभी राष्ट्रीय नेताओं की रैलियां कराई जायेगी

5 दरिया न्यूज रणजीत सिंह धालीवाल

चंडीगढ़ 16-Sep-2013

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता एवं अम्बाला के पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया ने पूर्व सेना अध्यक्ष जरनल वी के सिंह सहित अन्य सभी जनरल लैरू जनरलए कमांडरए विग कमांडरए कर्नल व जल.थल वायुसेना के उन सभी पूर्व सैनिकों का आभार प्रकट किया है जिन्होंने कल भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी जी की भूतपूर्व सैनिकों की रैली में भागेदारी की। कटारिया ने हरियाणा की जनता के उन चार लाख लोगो का भी धन्यवाद किया। जिन्होंने इस महारैली में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मंच पर जनरल वी के सिंह के साथ.साथ ३६ अन्य जनरलए लैरू जनरल व सेना के तीनों अंगो पूर्व कमाडर शामिल थे।  उन्होंने कहा कि भारत में यह पहली बार हुआ है कि इतनी बड़ी संख्या में जनरलए कमाडऱ व पूर्व सैनिक मोदी जी के मंच पर आये। कटारिया ने कहा कि मोदी जी ने जनरल वी के सिंह व भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के ब्रिगेडिय़र मिश्रा जी को पूरा विश्वास दिलाया कि एन डी ए की सरकार बनने पर पूर्व सैनिकों की सभी समस्याओं का हल होगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी एक घन्टा १७ मिनट देश की विभिन्न समस्याओं पर बोले व यू पी ए की भ्रष्ट सरकार को ललकारा। कटारिया ने कहा कि हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष प्रोरू रामबिलास शर्मा के नेतृत्व में आने वाले दिनों में केन्द्र की भ्रष्ट यू पी ए व हरियाणा की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फैकने के लिए नरेन्द्र मोदी सहित भाजपा के सभी राष्ट्रीय नेताओं की रैलियां कराई जायेगी।