5 Dariya News

क्वेस्ट गु्रप के छात्रों ने साईकल से चलने वाली वाशिंग मशीन बनाई, बिजली के बिना कसरत करते हुए कपड़े धोने हुए संभव

किसी औद्योगिक संस्था द्वारा दिलचस्पी दिखारने पर किया जा सकता है व्यापारीकरण: चेयरमैन सेखों

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 29-Dec-2015

क्वेस्ट गु्रप के मकैनिकल विभाग के तीन छात्रों ने बिजली के बिना कपड़े धोने वाली वाशिंग मशीन की खोज की है। कमलजीत सिंह, अमनदीप सिंह व तेजबीर सिंह नामक तीन छात्रों ने साईकल के पेडलों से चलने वाली वाशिंग मशीन तैयार की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए उक्त छात्रों ने बताया कि बाईसाईकिल नामक 5 से 6 किलो की इस वाशिंग मशीन को साईकल के पेडलो से जोड़ा गया है। जिसमें कोई भी व्यक्ति साईकल चलाते हुए इस मशीन को चलाकर कपड़े धो सकता है। उन्होंने बताया कि साईकल की चेन से जोड़ी इस वाशिंग मशीन को पेडल से चलाते हुए मशीन के भीतर वाला ड्रम घूमने लगता है। इसके साथ ही एक समय में बिजली भी पैदा होती है जो इस मशीन को चलाने के लिए कम जोर लगाने में सहायक होती है।

छात्रों ने कहा कि आम तौर पर लगभग हर घर में साईकल का उपयोग होता है। उन्होंने यह आईडिया कसरत करने वाली साईकल को देखते हुए आया। इसके साथ ही एक ही समय में कसरत भी की जा सकती है और कपड़े भी धोए जा सकते हैं। इसके अलावा ग्रामीएा क्षेत्रों में जहां बिजली की किल्लत है वहां इस मशीन की सहायता से आसानी से कपड़े धो सकेंगे।इस अवसर पर क्वेस्ट गु्रप के चेयरमैन डी एस सेखों ने बताया कि छात्रों को किसी भी सोच को प्रत्यक्ष रूप देने के लिए गु्रप के अध्यापकों द्वारा हर तरह की गाईड लाईन दी जाती है जबकि क्वेस्ट गु्रप अपने छात्रों को कुछ न कुछ नया करने के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर इस प्रोजैक्ट को बनाने के लिए कोई उद्यौग मान जाता है तो इसका लाभ इन छात्रों को दिया जाएगा।