5 Dariya News

डेराबस्सी में 146 करोड़ की लागत का ओवर ब्रिज स्वीकृत-एन के शर्मा

अगले 6 महीनों दौरान हो जाएगा शुरू

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ 13-Sep-2013

पंजाब सरकार ने आज डेराबस्सी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवर ब्रिज बनाने को स्वीकृति दे दी हे। मुख्य संसदीय सचिव श्री एन के शर्मा ने यह जानकारी देते हुये बताया कि 146 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले इस ओवर ब्रिज को स्वीकृति आज चंडीगढ में उपमुख्यमंत्री स.सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता अधीन हुई उच्च स्तरीय बैठक में दी गई।पंजाब सरकार द्वारा इसको स्वीकृति देने से इस क्षेत्र के लोगों की लम्बे समय से चली आ रही यातायात की समस्या का हल होगा। उन्होने बताया कि इस के लिए आज ही टैंडर लगाया दिये गये है और अगले महीने ब्रिज के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा लोगों की मुश्किल को देखते हुये ब्रिज को अगले महीनों मे ंपूरा करके शुरू कर दिया जाएगा। एक किलोमीटर क ी  लम्बाई वाले इस ओवर ब्रिज को अति आधुनिक तकनीक से सिंगल पीलर पर बनाया जाएगा।

शर्मा ने मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल का हल्के के विकास के लिए इसको स्वीकृति देने पर धन्यवाद किया। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब की सड़कों और राज्य के विकास के लिए वचनबद्ध है उन्होने कहा कि अकाली भाजपा सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल दौरान 564.95 करोड़ रूपये की लागत से राज्य के सड़कीय नेटवर्क ढांचे की मजबूती के लिए 33 रेलवे ओवर /अंडर ब्रिजो का निर्माण किया है और इस कार्यकाल दौरान भी सड़कीय नेटवर्क मजबूत करने के लिए लगातार प्रयत्न किये जा रहे है।