मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री द्वारा श्री गुरू गोंबिद सिंह जी के छोटे साहिबजादो और माता गुजरी के शहीदी दिवस के मोके पर श्रद्धाजंलिया
देश ओर बंटवारा सहन करने की स्थिति में नही-बादल , केवल शिअद ने ही सिक्ख हितों की रक्षा की-सुखबीर सिंह बादल
5 Dariya News
फतेहगढ साहिब 27-Dec-2015
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कुछ राजनीतिक पार्टियों के गैर जिम्मेवार नेताओं पर तीखा हमला करते हुये कहा कि यह नेता अपने राजनीतिक हितों के लिए लोगों को नस्ली आधार पर बांटने और देश को तोडऩे के लिए लगे हुये हे।सिक्खों के दसवें गुरू श्री गुरू गोंबिद सिंह जी के छोटे साहिबजादो बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी के शहीदी दिवस के अवसर पर एक राज्य स्तरीय शहीदी समारोह में उनको श्रद्धाजंलि भेंट करते हुये स. बादल ने कहा कि हमारा देश विशेषकर पंजाब इस प्रकार के ओर बंटवारे को सहन करने की स्थिति में नही है क्योकि इसने देश के 1947 के विभाजन दौरान बंटवारे का भारी दर्द झेला जिस दौरान लगभग 5 लाख लोगों की जाने गई थी और करोड़ो लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान हिजरत करनी पड़ी थी।
देश के बंटवारे को याद करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि सिक्खों ने इस वितरण के दुख को बहुत ज्यादा पीड़ा से झेला है क्योकि इस वितरण के बाद गुरूद्वारा पंजा साहिब, गुरूद्वारा ननकाना साहिब और गुरूद्वारा शहीदी अस्थान श्री गुरू अर्जन देव जी जैसे सिक्खों के पवित्र धार्मिक स्थान पाकिस्तान में रह गये है और सिक्ख अपनी रोजाना अरदास में इन धार्मिक स्थानों के दर्शन दीदार की प्रार्थना करते है। उन्होने राज्य के आवाम को ऐसे देश विरोधी तत्वों की घिन्नौनी कोशिशो का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए कहा जो देश को बांटने की फिर कोशिशे कर रहे है उन्होने कहा कि बंटवारे के बाद सिक्ख धार्मिक स्थान पाकिस्तान में रह गये है और अब हम इस प्रकार के ओर बंटवारे के साथ गुरूद्वारा शीशगंज नई दिल्ली,तख्त श्री पटना साहिब बिहार,तख्त श्री हजूर साहिब नादेंड जैसे धार्मिक स्थानो को खोना नही चाहते ।
कांग्रेस को सिक्खो की एक नम्बर दुश्मन बताते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पार्टी ने राज्य के साथ बड़ा अन्याय किया है इसने पंजाब को इसकी राजधानी, दरियाई पानियों और पंजाबी बोलते क्षेत्रों से वंचित किया है उन्होने कि कांग्रेस ने श्री हरमंदिर साहिब पर फौजी हमला करवा कर सिक्खो को बड़े जख्म दिये है और इसने 1984 में दिल्ली और कानपुर जैसे शहरो में हजारों सिक्खों का कत्लेआम किया है। स. बादल ने कहा कि राज्य में एक दशक तक चले आंतकवाद के लिए अकेली कांग्रेस ही जिम्मेवार है जिस दौरान 21000 से अधिक लोग मारे गये और राज्य की आर्थिकता बुरी तरह तबाह हो गई स. बादल ने कहा कि जो भी कांग्रेस के साथ हाथ मिलाएगा वह कांग्रेस के इन जुर्मो के लिए बराबर का सांझेदार होगा। कांगे्रस की लीडरशिप ने श्री दरबार साहिब पर करवाये बदकिस्मत हमले का जिक्र करते हुये स. बादल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा भारतीय सेना के जरिए सिक्खों के धार्मिक स्थान श्री दरबार साहिब पर हमला करवाने का कोई सिक्ख सपना भी ले सकता था उन्होने कहा कि उनको बिल्कुल भी आस नही थी कि उसकी अपनी फौज ही उनके प्राणों से अधिक प्रिय उनके सर्वोच्च धार्मिक स्थान पर हमला करेगी जिन्होने देश की सुरक्षा, अंखडता और प्रभुसत्ता की हर कीमत पर अपनी जान की परवाह किये बिना रक्षा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य में शांति ,साम्प्रदायिक सदभावना, आपसी भाईचारा कायम रखने के लिए पांबद है और वह अपने अंतिम सांस तक इसको बनाकर रखेगें उन्होने कहा कि शांति और भाईचारा राज्य के समूचे विकास और खुशहाली की बुनियाद है और वह इसके साथ किसी भी सूरत में समझौता नही कर रहे। उन्होने देश की एकता,अंखडता व भाईचारे को बनाये रखने के लिए राष्ट्र विरोधी शक्तियों को खत्म करने की लोगों को अपील की। उन्होने कहा कि पंजाबियों ने राज्य में आंतकवाद की बड़ी कीमत उतारी है और इस आंतकवाद ने राज्य की आर्थिकता को तबाह करके रख दिया है।मुख्यमंत्री ने लोगों को सावधान करते हुये कहा कि वह उस राजनीतिक पार्टी को ही समर्थन दे जो उनकी उम्मीदो को पूरा करने में समर्थ हो। आम आदमी पार्टी का जिक्र करते हुये स. बादल ने कहा कि यह पार्टी दूसरी पार्टियों के नकारे हुये शिक्षार्थी लोगों का ग्रुप है और लोगों ने पहले ही इसको रदद कर दिया है। उन्होने कहा कि राज्य के लोग अपनी किस्मत किसी ऐसी पार्टी के हाथ में नही देना चाहते जोकि बिना असूलो और मोैका परस्ती की राह पर चल रही है उन्होने कहा कि शिअद एक पुरानी और अनुभवी पार्टी है जिसके पास प्रशासन चलाने का लम्बा अनुभव है यह लोगों की समस्याओं और जमीन हकीकतों को अच्छी तरह समझती है जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को लोगो की समस्याओं की कोई परवाह नही है।
स. बादल ने कहा कि अमरेन्द्र सिंह ,छोटपुर और खेहरा जैसे लोगो का एक मात्र उदेश्य अपने राजनीतिक उदेश्यों की पूर्ति करना है जिसके बारे में उनका एक पार्टी को छोड दूसरी पार्टी में जाने का पुराना इतिहास रहा है उन्होने कहा कि इन नेताओ के लिए पार्टी के प्रति वफादारी का कोई अर्थ नही है जब उनको पार्टी में टिकट या पद नही दिया जाता तो वह ऐसा ही करते है स. बादल मजाक के अंदाज में कहा कि रब्ब ना करे जो मैं अपनी पार्टी छोड दू तो मुझे यकीन है कि कल मुझे कोई भी नही बुलाएगा ओर ना ही चाय का कोई कप पिलाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी व्यक्ति का सम्मान केवल पार्टी के कारण ही है उसके बिना कुछ भी नही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह उस समय अकाली दल छोडकर जब उसको पार्टी टिकट देने से मना किया गया क्योकि वह टिकट प्राप्त करने के मापदंड पूरे नही करता था स. बादल ने कहा कि जब उन्होने अमरेन्द को पूछा की वह कभी जेल में गये है या किसी धार्मिक या पंथक मोर्चे में गये है तो अमरेन्द्र ने ना में जवाब दिया और कहा कि वह महाराजा है इस तरह की सरगर्मिया उनके जीवन का हिस्सा नही है।
स. बादल ने कहा कि शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार ने कृषि,उद्योग,बुनियादी ढांचा के विकास के लिए बड़ा यत्न किया है और समाज के विभिंन वर्गो की खुशहाली और कल्याण के लिए कदम उठाये है। उन्होने कहा कि भावी पीढियो को पंजाब की समृद्ध विरासत से अवगत करवाने के लिए अमृतसर में भगवान वाल्मीकी यादगार,करतारपुर में जंग-ए-आजादी यादगार और अमृतसर में जंगी यादगारे बनाई जा रही है उन्होने कहा कि उनकी सरकार किसानों को निशुल्क बिजली उपलब्ध करवा रही है जिसके लिए सरकार द्वारा वार्षिक 5 हजार करोड़ रूपये सबसिडी दी जा रही है उन्होने कहा कि टयूबवैलों के लिए नये कुनैक्शन शीघ्र जारी किये जा रहे है उन्होने बताया कि चिटटी मक्खी के कारण कपास के नुकसान के लिए किसानों को 640 करोड़ रूपये बांटे गये है और नरमा उठाने वाले खेत मजदूरो को भी इस राशि का 10 प्रतिशत मुआवजा दिया गया है खेत मजदूरों को पहली बार 64 करोड़ रूपये की राहत दी गई है।
बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि फतेहगढ साहिब को श्री फतेहगढ साहिब और आंनदपुर साहिब को श्री आंनदपुर साहिब घोषित करने के लिए पंजाब मंत्रीमंडल की बैठक में निर्णय किया जाएगा बाबा जोरावर सिंह जी व बाबा फतेह सिंह जी यादगार खेल स्टेडियम के निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। स. बादल ने कहा कि उन्होने बाबा मोती राम मेहरा यादगार बनाने का कार्य शुरू करने की सहमति दे दी है जो शीघ्र शुरू हो जाएगी।
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज पतितपुणे का शिकार हुये सिक्ख नवयुवकों को सिक्ख मर्यादा के दायरे में लाने का प्रण किया और एसजीपीसी प्रधान को इस संबधी यत्न तेज करने के लिए कहा।उन्होने कहा कि यही छोटे साहिबजादो को सच्ची श्रद्धाजंलि होगी जिन्होने धार्मिक आजादी और सच के लिए बेमिसाल कुर्बानी दी। आज यहां माता गुजर कौर जी और दो छोटे साहिबजादों की याद में चल रही शहीदी जोड़ मेले के दूसरे दिन संगतो के एकत्र को संबोधन करते हुये उपमुख्यमंत्री ने लोगों को कहा कि वह अपने और बेगाने में अंतर करना सीखे क्योकि अपना अपना ही होता है।बादल ने बुर्जुगो और माता पिता को नवयुवकों को नशो से दूर हटाकर उनका ध्यान धार्मिक और खेल गतिविधियों में लाने की अपील करते हुये कहा कि इसी से ही पंजाब की चारों और से उन्नति संभव हो सकेगी। उन्होने लोगो को कहा कि केवल वही कौम शक्तिशाली होती है जोकि प्रत्येक चुनौती का सामना मिलजुलकर करती है और अपने सांस्कृतिक पहचान बनाती है।
इस ऐतिहासिक अवसर पर धार्मिक और सामाजिक एजेडे संबधी खुलासा करते हुये स. बादल ने कहा कि श्री गुरू गोंबिद सिंह जी का 350 प्रकाश उत्सव राज्य के समूह गांवो में धूमधाम से मनाया जाएगा ताकि हमारे सत्कार योग गुरू साहिबान द्वारा दी गई अद्वितीय कुर्बानियों के बारे में नवयुवक नस्ल को अवगत करवाया जा सके।उन्होने यह भी घोषणा की कि एसजीपीसी द्वारा प्रत्येक गांव में चार साहिबजादे फिल्म लोगों को दिखाने के प्रयत्न किये जाएगें और एसजीपीसी सदस्य श्री दरबार साहिब में लंगर सेवा की शुरूवात करेगें। उन्होने यह भी कहा कि एसजीपीसी द्वारा प्रत्येक कस्बे और गांव में आगामी जनवरी से कीर्तन दरबार व अमृत संचार समारोह भी करवाये जाएगें।शिअद को सिक्खों की सच्ची प्रतिनिधि पार्टी बताते हुये स. बादल ने कहा कि इस 95 वष्ज्र्ञ पुरानी पार्टी ने आजादी संघर्ष और सिक्ख पंथ के लिए निश्चित गये संघर्षो में अग्रणीय भूमिका अदा की है उन्होने कहा कि केवल शिअद ही है जिसने फ्रंास में पगड़ी का मामला और अमेरिका मेें एक गुरूद्वारे के बाहर नफरत भरे लिखे संदेश काम मामला राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचो को उठाया विरासत-ए-खालसा, चप्पडचिडी में जंगी यादगार और श्री दरबार साहिब के सामने वाले क्षेत्र की छवि सुधारने जैसे कदम उठाकर पंजाब को पर्यटन के रूप में विश्व के मानचित्र पर लाया है।
कांग्रेस को कडे हाथा लेते हुये स. बादल ने इस पार्टी को चुनौती देते हुये कहा कि कांग्रेस अपने शासन काल दौरान कोई एक भी प्राप्ति नही गिनवा सकती । उन्होने कहा कि कांग्रेस ने पहले तो श्री दरबार साहिब पर हमला करवाया और फिर 1984 में सिक्खों का कत्लेआम करवाया और अब यह पार्टी श्री गुरू गं्रथ साहिब जी की बेअदबी की दुर्भागयपूर्ण घटनाओं से राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। आम आदमी पार्टी पर भी करारा वार करते हुये स. बादल ने कहा कि यह टोपी वाली पार्टी सिक्खो के धार्मिक मामले में दखल देने की जो कोशिश वह कर रही है उस को शिअद द्वारा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा।उन्होने आगे कहा कि इस सारे मामले की सीबीआई जांच चल रही है और शीघ्र ही उन लोगों के चेहरे सब के सामने आ जाएगें जिनका हाथ बेअदबी की इन दुर्भागयपूर्ण घटनाओं के पीछे है।
विकास की बात करते हुये उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब का वास्तविक विकास केवल शिअद सरकार दौरान ही हुआ है सरकार के विकासमयी कार्यक्रमों के बार में बताते हुये स. बादल ने कहा कि प्रत्येक असैंबली क्षेत्र को विकास कार्यो के लिए 25 से 40 करोड़ रूपये मिलेेगे और पंजाब के समूह 12500 गांवों के समूचे विकास पर कुल 6000 करोड रूपये खर्चे जाएगें उन्होने कहा कि आगामी 6 वर्षो में पंजाब के प्रत्येक गांव की प्रत्येक गली व नाली को पक्का किया जाएगा जिससे स्वच्छ पंजाब की सजृना होगी और जो स्वच्छ भारत मिशन की कामयाबी में अहम भूमिका अदा करेगा।उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सडकीय ढांचा मजबूत करने , गरीबो, किसानों और व्यापारियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटनाबीमा व एंमरजैंसी एवं पंजाब राज्य आंदोलन में जेल जाने वाले संघर्षीय योद्धायों को पेँशन देने जैसे सार्थक कदम उठाये जा रहे है स. बादल ने कहा कि गुरू साहिबान को सच्ची श्रद्धाजंलि यह होगी कि एक ऐसे समाज की सजृना हो जिसमें लोग अमन शांति के साथ मिलजुलकर रहे।
इससे पहले मुख्यमंत्री पंजाब स. प्रकाश सिंह बादल गुरूद्वारा फतेहगढ साहिब में नतमस्तक हुये इस अवसर पर उनको शिरोमणि कमेटी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह ने सिरोपा व श्री साहिब भेंट की। शहीदी जोड़ मेले के अवसर पर उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल भी गुरूद्वारा फतेहगढ साहिब में नतमस्तक हुये। इस अवसर पर सिरोपा व श्री साहिब भेंट किये। इस मौके पर गुरूद्वारा साहिब के मैनेजर स. अमरजीत भी मौजूद थे।समारोह को प्रो प्रेम सिंह चंदूमाजरा लोक सभा सदस्य, सदस्य राज्यसभा बलविंदर सिंह भूंदड़ , पूर्व एसजीपीसी अध्यक्ष और विधायक बीबी जागीर कौर , प्रधान एसजीपीसी अवतार सिंह मक्कड़ , विधायक बस्सी पठाना न्यायमूर्ति निर्मल सिंह , चेयरमैन जिला परिषद स. बलजीत सिंह भूटा, शिरोमणि अकाली दल के मीत प्रधान स. जगदीप सिंह चीमा, जिला अध्यक्ष फतेहगढ़ साहिब रंजीत सिंह लिबड़ा ,हल्का इंचार्ज दीदार सिंह भट्टी , एसजीपीसी आंतरिक कमेटी के सदस्य जत्थेदार करनैल सिंह पंजाली, गुरप्रीत सिंह राजूखन्ना, हरदयाल सिंह चंदूमाजरा , रणजीत सिंह तलवंडी ,अजय सिंह लिबड़ा, अमरिन्द्र सिंह लिबड़ा, एसजीपीसी सदस्य रविन्द्र सिंह खालसा, अवतार सिंह रिया,कर्मजीत सिंह भगडाणा ,स्वणर््ा सिंह चनारथल ,बीबी कुलदीप कौर टोहड़ा ने भी संबोधन किया।जल आपूर्ति एवं सेनीटेशन मंत्री स. सुरजीत सिंह रखड़ा, शिक्षा मंत्रीडा दलजीत सिंह चीमा,पूर्व मंत्री रणधीर सिंह चीमा, अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के चेयरमैन स. संता सिंह उमैदपुरी, प्रो. कृपाल सिंह बडूगर, बीबी परमजीत कौर लांडरा,डा हरबंस लाल,स. हीरा सिंह गाबडिया, दलीप सिंह पांधी, हरनेक सिंह घडुंआ,चेयरमैन जोगिन्द्र पाल सिंगला,एससी विंग के जिला प्रधान स. गुरचरण सिंह हरबंस पूरा , गुरविन्द्र सिंह भटटी, सिमरनजीत सिंह चंदूमाजरा, हरसुखमिन्द्र सिंह बबी बादल, अमरिन्द्र सिंह लिबड़ा ,उजागर सिंह बडाली, सुरजीत सिंह अबलोवाल, सुरेन्द्र सिंह पहलवान ,बीबी सतवंत कौर संधू, कुलदीप सिंह पोला भी उपस्थित थे।