पटवार युनियन द्वारा किये इस" /> उत्तराखण्ड में पुर्नवास के लिए पटवार यूनियन ने 36.52 लाख का ड्राफ्ट मजीठिया को सौंपा
5 Dariya News

उत्तराखण्ड में पुर्नवास के लिए पटवार यूनियन ने 36.52 लाख का ड्राफ्ट मजीठिया को सौंपा

5 दरिया न्यूज

चण्डीगढ़ 13-Sep-2013

रेविन्यू पटवार यूनियन पंजाब (पंजिकृत) द्वारा उत्तराखण्ड में पुर्न:वास के लिए 36 लाख 52 हजार रूपये का ड्राफ्ट मुख्यमंंत्री राहत फंड के लिए पंजाब के राजस्व मंत्री स. बिक्रम सिंह मजीठिया को सौंपा। पटवार युनियन द्वारा किये इस प्रयास की प्रंशसा करते हुए स. मजीठिया ने कहा कि पंजाबियों ने हमेशा ही हमारे गुरू साहिबानों द्वारा सरबत के भले के मार्ग पर चलकर जरूरतमंदों की मदद की है और प्राकृतिक आपदाओं के समय पंजाबियों ने राहत कार्यों एवं पुर्न:वास में बढ़ा योगदान डाला है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा उत्तराखण्ड में क्षतिग्रस्त धार्मिक स्थानों के लिए दस करोड़ रूपये जारी किये गये एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा पच्चीस गांवों के पुर्न:निर्माण का जिम्मा लिया गया है। उन्होंने साथ ही कहा कि पंजाब वासियों एवं कर्मचारियों द्वारा दान किये गये पांच करोड़, अठारह लाख, पचहत्तर हजार नौ सौ सोलह रूपयेे पंजाब के मुख्यमंंत्री स. प्रकाश सिंह बादल द्वारा प्रधान मंत्री राहत फंड में दिये गये हैं। उन्होंने उत्तराखण्ड के लोगों की सहायता के लिए देश  का नेतृत्व करने पर मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल का धन्यवाद किया। 

जिक्रयोग्य है कि पंजाब भर के पटवारियों द्वारा अपने एक दिन का वेतन उत्तराखण्ड में पुर्न:वास के लिए दान किया गया है। इसके अतिरिक्त यूथ अकाली दल द्वारा भी इक्कीस लाख रूपये मुख्यमंत्री राहत फंड में दिये गये हैं।इस अवसर पर वित्तायुक्त राजस्व  एनएस कंग, पटवार यूनियन के महासचिव जनरल हरवीर सिंह ढींडसा एवं खजांची करन जसपाल सिंह  उपस्थित थे।