5 Dariya News

शहीद उधम सिंह की निशानियाँ वापिस भारत लेकर आने की पहल करे पीएम मोदी-वीरेश शांडिल्य

शांडिल्य बोले-शहीद के गाँव सुनाम में बने उधम सिंह म्यूजियम

5 Dariya News

पंचकूला 26-Dec-2015

एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि क्रान्तिकारी सरदार ऊधम सिंह की निशानियों को केंद्र सरकार लंदन से लाकर पंजाब स्थित ऊधम सिंह के गाँव सुनाम में म्यूजियम बनाकर रखा जाये। फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य के मुताबिक ऊधम सिंह की कुछ अहम निशानियाँ आज भी लंदन के स्काटलैंड यार्ड स्थित एशियन म्यूजियम में रखी हुई हैं I इनमें उनकी रिवाल्वर, कोट-पैंट, टोपी और उनके द्वारा लिखे कई पत्र शामिल हैंl उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र लिख कर मांग की है कि इन तमाम निशानियों को केंद्र सरकार लंदन से लेकर सुनाम में ऊधम सिंह के गाँव सुनाम में म्यूजियम बनाकर रखे। शांडिल्य के मुताबिक शहीदों की कुर्बानीयों को दरकिनार नहीं किया जा सकता। म्यूजियम निर्माण कराने में अगर सरकार फ्रंट से कोई मदद मांगेगी तो फ्रंट हमेशा शहीदों के लिए सरकार के साथ खड़ा रहेंगे l जानकारी हो कि क्रान्तिकारी सरदार ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग हत्या कांड के दौरान पंजाब के गर्वनर जनरल रहे माइकल ओ डायर को लन्दन में जाकर गोली मारी थी और खुद को कानून के हवाले कर दिया था। उन्हें हत्या का दोषी ठहराते हुए 31 जुलाई 1940 को लदन के पेंटनविले जेल में फाँसी पर चढ़ा दिया गया था । आज फ्रंट ने सेक्टर-21 में भी शहीद उधम सिंह का 117वां जन्मदिवस मनाया और शहीद को श्रधान्जली दी l