5 Dariya News

लिटिल स्कालर्स स्कूल में क्रिसमस पार्टी का आयोजन, सांता क्लाज ने बच्चों के साथ रैंप पर किया डांस

प्रभू ईसू ने दुनिया भर के लोगों को सदभावना व प्यार का संदेश दिया: आदिलक्ष्मी

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 22-Dec-2015

लिटिल स्कालर्स स्कूल, शिवालिक सिटी में क्रिसमस के शुभ अवसर पर क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के मध्य टैलेंट हंट प्रोग्राम करवाए गए। इसके अलावा छात्रों व उनके अभिभावकों के मनोरंजन के लिए पेस क्लर, टैटू मेकिंग व महंदी लगाने के लिए बाहर से कलाकार बुलवा कर उनका मनोरंजन भी किया गया। स्कूल परिसर में क्रिसमस ट्री भी लगाया गया, जिसकी सजावट स्कूल के छात्रों ने अपने अध्यापकों की देख रेख में की। इसके साथ ही सांता क्लाज ने बच्चों के साथ रैंप पर डांस कर माहौल को और रंगीन बना दिया। इसके साथ ही छात्रों में परंपरागत गीत जिंगल बेल खूबसूरत तरीके से काने के मुकाबले भी करवाए गए।इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसीपल आदिलक्ष्मी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभू ईसू ने समूची मानवता को प्रेम भावना व सदभावना से जीवन व्यतीत करने का संदेश दिया। उन्होंने आगे कहा कि सभी को प्रभू ईसू के बताए रास्ते पर चलते हुए एक खूबसूरत समाज की स्थापना करनी चाहिए। इस अवसर पर सांता क्लाज ने बच्चों को तोहफे, टाफिया व चॉकलेट वितरित की।