मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.71 लाख रुपये का अंशदान
5 दरिया न्यूज
शिमला 11-Sep-2013
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को आज यहां पुलिस महानिदेशक गृह रक्षा श्री आई.डी. भंडारी ने हिमाचल प्रदेश अग्निशमन सेवाएं विभाग की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 1,71,000 रुपये का चैक भेंट किया।मुख्यमंत्री ने अंशदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि गरीब व जरूरतमंद लोगों को सहायता उपलब्ध करवाने में सहायक सिद्ध होगी।