वीरेश शांडिल्य का सर काटने वाले को लश्कर-ए-तोयबा देगी एक करोड़ रूपए
5 Dariya News
अम्बाला 18-Dec-2015
एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा की उनको आज पाकिस्तान के मोबाइल +92-3044423403 से लश्कर-ए-तोयबा का वौइस मेसेज आया की वीरेश शांडिल्य का सर काटने वाले को लश्कर-ए-तोयबा एक करोड़ देगी । शांडिल्य ने कहा की इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी है । शांडिल्य आज अपने पालिका विहार निवास पर पत्रकारो से बात कर रहे थे उन्होंने आज देश के खुफिया तंत्र को निशाना बनाते हुए कहा की आई.बी और खुफिया एजेंसी श्वेत पत्र जारी करे की उनको पता है की एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को उनके मोबाइल 8221953333 और 7206986989 पर पाक से आई.एस.आई , लश्कर-ए-तोयबा और 26/11 के मास्टर माइंड हाफिज सईद के पाक मोबाइल नम्बरो से फोन कर रहे व्हाट्सऐप और वौइस मेसेज भेज रहे हैं उन्होंने कहा की यदि इंदिरा गांधी,राजीव गांधी,बेअंत सिंह की मौत का कारण खुफिया तंत्र का की लापरवाही है l यही नहीं संसद पर हमला,26/11 का बम धमाका,और कारगिल में पाक आतंकवादियो की घुसपैठ और कारगिल में भारतीय सैनिकों की मौत का कारण भी खुफिया तंत्र का फेल होना है l
उन्होंने कहा की जिस आई.बी और पुलिस को ये नहीं पता उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकिया आ रही वो देश की सुरक्षा को आतंकवादियो से कया सुरक्षित रख सकते हैं उन्होंने कहा की यदि वो पाक आतंकवाद का शिकार हुए या उनके ऊपर बम ब्लास्ट हुआ तो खुफिया तंत्र जिमेवार होगा । शांडिल्य में कहा की 100 करोड़ हिन्दुओ को ललकारने वाले ओवैसी को उनके फ्रंट ने मुह तोड़ जवाब दिया और 13 ऑक्टूबर से उनको पाक, सऊदी अरब, कनाडा, सहित हैदराबाद,मुंबई,जम्मू कश्मीर,बिहार,यूपी से उनके फोन पर बम से उड़ाने परिवार को खत्म करने ,अपहरण कर पाक ले जाने सहित हाफिज सईद की धमकियां और और वौइस मेसेज आ रहे हैं और आज तक पुलिस ने कोई केस भी दर्ज नहीं किया l इस मौके पर हरियाणा के प्रधान कुलवंत सिंह मानकपुर, पंजाब के प्रधान मनीष पासी, राष्ट्रीय सचिव राजिंदर जट्ट, जिला प्रधान रमेश अरोड़ा, सुभाष मेहता, मोहिन्दर धीमान माजूद थे। शांडिल्य ने कहा की केंद्र सरकार उन लोगो को कमजोर कर रही जो ओवैसी जैसे देशद्रोहियों को ललकार रहे हैं l