5 Dariya News

श्रीनगर में सुरक्षाकर्मियों और प्रदशर्नकारियों में झड़प

5 Dariya News

श्रीनगर 14-Dec-2015

यहां के मैसुमा इलाके में सोमवार को प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प शुरू हो गई। पुलिस ने कहा है कि व्यावसायिक इलाके, बदशाह चौक में प्रदर्शनकारियों ने रास्ता जाम कर दिया और सरकार के खिलाफ नारे लगाए।प्रदर्शन राज्य में पहली फरवरी, 2016 से लागू होने जा रहे नए खाद्य सुरक्षा कानून के खिलाफ आयोजित था।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस कानून के तहत राशन के लिए पारिवारिक सदस्यों के पंजीकरण को बैंक खाते, आधार कार्ड आदि से जोड़कर बेहद जटिल बना दिया गया है।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "भीड़ को समझाने के प्रयास विफल होने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसूगैस के गोले दाग कर बदशाह चौक पर यातायात बहाल कराया।"प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया और प्रदर्शन जारी रखा।