शैमराक स्कूल में देश के ज्वलंत मुद्दों पर नकली संसद का आयोजन, विभिन्न मुद्दों पर बहस व बिल पास करने का बखूबी चितरण किया गया
नकली संसद का आयोजन छात्रों को लोकतंत्र प्रणाली से अवगत करवाना: प्रिंसीपल शर्मा
5 Dariya News
एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 12-Dec-2015
शैमराक सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सेक्टर 69 के छात्रों द्वारा स्कूल परिसर में नकली पार्लियमेंट का आयोजन किया गया। इस पार्लियमेंट का आयोजन करने का मकसद छात्रों को न सिर्फ देश की स्र्वाेत्तम कारजपालिका के तरीकों से अवगत करवाना था बल्कि उनके भीतर समूह चर्चा व लीडरशिप के गुण पैदा करना था। इससे पहले सभी कक्षाओं में वोट के अधिकार तहत हर कक्षा में से एक-एक लीडर चुना गया जिसे मैंबर पार्लियमेंट का पदभार संभाला गया। जिसके बाद उन्हें एमपी में वोटिंग के माध्यम से प्रधान मंत्री, स्पीकर, मंत्री व विरोधी पार्टियों के नेता का चयन किया गया। जिसके बाद शपथ ग्रहण समागम आयोजित किया गया और संसद के सत्र की शुरुआत हुई, जहां विभिन्न मुद्दों पर बहस व बिल पास करने का बखूबी चितरण किया गया।इस नकली पार्लियमेंट के सैशन को दो भागों मे बांटा गया, जिसमें पहला सैशन प्रश्न उत्तर के लिए रखा गया। इस सैशन में सांसदों ने नवोदय विद्यालय, उत्तरी पूर्वी राज्यों के विभिन्न टाईम जोन, अमेठी मैगा फूड पार्क के केंसल होने, हवाई फ्लाईट के लेट व कैंसल होने के मुद्दे, डेंगू, लिंग अनुपात व महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विचार किए।
इसके साथ ही पंजाब में नशे के रुझान को रोकना, किसानों द्वारा आत्म हत्या व मानवीय तस्करी जैसे मुद्दों पर जमकर बहस हुई। इसके बाद मोटर व्हीकल एक्ट भी सदन में वोटिंग के बाद पास किया गया। इस दौरान सांसदों ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के दोष, नारेबाजी, रोचक टिप्पिणयां व शोरगुल का प्रदर्शन करके संसद का प्रत्यक्ष रूप पेश कर दिया। इसके बाद दूसरे दौर में अविश्वास प्रस्ताव संसद में पेश किया गया और हाकम पक्ष व विरोधी पक्ष द्वारा बिल पर चर्चा की गई और मतदान किए गए।इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर एजुकेशन एयर कमांडर (रिटा) एसके शर्मा ने समूह छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि संसद हमारे लोकतंत्र के प्रमुख सतंभों में से एक है। यही छात्र हमारे भविष्य के लीडर, प्रशासनिक अधिकारी और अच्छे शहरी बनकर देश की सेवा करेंगे। इसी के साथ ही नकली पार्लियमेंट एक और जहां देश के अहम मुद्दों से अवगत करवाता है वहीं समस्याओं के समाधान करने के तरीके बताता है। इस सैशन में जहां छात्रों ने देश के अहम मुद्दों को नजदीक से समझा वहीं राजनीति के अच्छे और बुरे प्रभावों से भी अवगत हुए।