5 Dariya News

चरणजीत सिंह अटवाल की अध्यक्षता अधीन प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात

5 Dariya News

चंडीगढ़ 11-Dec-2015

आज फोरम आफ एससी एंड एसटी लैजिसलेचरज एंड पारलीमैंटरीयनज का एक प्रतिनिधिमंडल डा. चरणजीत सिंह अटवाल स्पीकर पंजाब विधान सभी की अध्यक्षता अधीन अनुसूचित जातियों और पिछड़ी श्रेणियों के कल्याण के लिए निर्मित कदम उठाने के लिए देश के प्रधानमंत्री को दिल्ली में मिला इस मुलाकात दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री को मैमोरेैडम दिया और इसके साथ ही उन्होने प्रधानमंत्री को नई दिल्ली में होने वाली तीसरी अंतराष्ट्रीय एससी एंड एसटी कनवैंशन में बतौर मुख्य अतिथि शिरक्त करने के लिए कहा।इस प्रतिनिधिमंडल में देश के कई केन्द्रीय मंत्री , संसद सदस्य , विभिंन राज्यो के मंत्री और विभिंन कारपोरेशनों के चेयरमैनों के अतिरिक्त कई पूर्व मँत्री व संसद सदस्य भी शामिल थे।इस प्रतिनिधिमंडल द्वारा जो मैमोरैडम प्रधानमंत्री को दिया गया उसमें मुख्य रूप से आरक्षण नीति,राईट टू एजुकेशन  के अधिकार को ओर कारगर बनाना,अंतराष्ट्रीय समानता दिवस मनाना, ठेका प्रणाली को बंद करना , एट्रोसिटी एक्ट , 1989 को ओर मजबूत बनाना, स्पैशल कंपोनेंैट प्लान और ट्राईबल सब प्लान आदि शामिल है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री को यह भी आग्रह किया गया सुप्रीम कोर्ट द्वारा सभी नैशनलाईजड बैंकों को गे्रड 6 के अधिकारियों को पदोन्नतियों के समय आरक्षण के सिद्धांतो को अपनाने की जो जजमैंट दी गई है उसके विरूद्ध केन्द्र सरकार द्वारा डाली गई रिव्यू रिट पटीशन वापिस ले ली जाए।

इसके अतिरिक्त प्रतिनिधमंडल ने यह भी आग्रह किया कि माननीय अदालतों द्वारा आरक्षण विरोधी कई जजमैंटे दी गई है जिन पर पुर्न विचार करने की जरूरत है।इस मुलाकात दौरान एससी और एसटी लोगों की जनसंख्या के हिसाब से उनक ो रिजर्वेशन तय करने का मामला भी विचार किया गया। फोरम के इस प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रधानमंत्री को 85वें संशोधन लागू करने के लिए भी आग्रह किया गया और विभिंन विभागों में पड़े बैकलाग को पूरा करने के लिए भी निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया। इस अवसर जम्मू एंड कश्मीर द्वारा सैक्षन 6 स्टराईकिंग को मामला भी विचारा गया इसके अतिरिक्त ज्यूडिशरी, साईटीफिक अदारों और प्राइवेट विश्वविद्यालय के अतिरिक्त प्राइवेट क्षेत्र में भी रिजर्वेशन लागू करने का मामले पर भी विचार किया गया। फोरम के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री को ठेका आधारित भर्ती सिस्टम बंद करने के लिए भी आग्रह किया।इसके अतिरिक्त फोरम द्वारा राईट टू एजुकेशन तहत राईट एजुकेशन देने और सभी स्कूलों में एक ही पाठयक्रम होने पर जोर दिया गया अनुसूचित जातियों ओैर पिछडी श्रेणियों के बच्चों के लिए कम ब्याज पर लोन की सुविधा होनी बहुत जरूरी है इसके अतिरिक्त प्रतिनिधिमंडल द्वारादेश की सभी केन्द्रीय यूनिवर्सिटीयों मे बाबा साहिब डा. भीमराव अम्बेडकर की चेयर स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।इस प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रधानमंत्री को यह भी आग्रह किया कि बाबा साहिब डा. बी आर अम्बेदकर जी की जन्म तिथि 14 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय समानता दिवस के रूप मे मनाना चाहिए इसके अतिरिक्त एससी एंड एसटी जातियों से संबधित बेघर लोगो को प्लाट उपलब्ध करवाने पर भी जोर दिया गया।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उपरोक्त मांगों को प्रधानमंत्री ने बहुत ही ध्यानपूर्वक सुना और इन मांगो को ध्यान से विचार करने का आश्वासन दिया इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि वह नई दिल्ली में होने वाली तीसरी अंतराष्ट्रीय एससी एंड एसटी क नवैशन में शिरक्त करने के लिए जरूरत समय निकालेगें।