5 Dariya News

रमेश अरोड़ा एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के अम्बाला जिला अध्य्क्ष नियुक्त

राजिन्द्र सिंह बिट्टू फ्रंट के राष्ट्रीय सचिव और मनीष पासी हिमाचल के प्रभारी नियुक्त

5 Dariya News

अम्बाला 11-Dec-2015

एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने आज हीरा नगर निवासी रमेश अरोड़ा को फ्रंट का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया और  उन्हें जिला इकाई गठित करने का अधिकार सौपते हुए l पुष्पमाला पहनाकर नियुक्त पत्र सौपा । साथ ही शांडिल्य ने जट्टां वाली गली निवासी राजिंदर सिंह बिट्टू जट्ट को फ्रंट का राष्ट्रीय सचिव और चंडीगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया और एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया  हरियाणा के प्रधान कुलवंत सिंह मानकपुर को पंजाब का प्रभारी और पंजाब के प्रधान मनीष पासी को हिमाचल का प्रभारी नियुक्त करते हुए पुष्पमाला पहनाकर नियुकित पत्र सौपा और कहा की देश में आतंकवाद के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाकर आम आदमी को आतंकवाद के साथ जोड़े । शांडिल्य ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा की आतंकवाद के साथ साथ  बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान फ्रंट देश में चलाएगा और इसके साथ फ्रंट नशे के साथ साथ राजनीतिक आतंकवाद के खिलाफ भी अभियान छेड़ेगा । इस मौक़े पर तमाम नव नियुक्त पदाधिकारियो ने कहा वो अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य के नेत्र्तव में देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्रणों की आहुति देने को तैयार हैं ।