5 Dariya News

केशोपुर छंब के इको-टूरिज्म के रूप में विकसित होने की प्रबल संभावनाए-सोहन सिंह ठंडल

केशोपुर छंब को पर्यटन के रूप में विकसित करने का प्रोजैक्ट 40 प्रतिशत पूरा ,सब प्रोजैक्ट अगस्त 2016 तक हो जाएगा पूरा

5 Dariya News

चंडीगढ़ 09-Dec-2015

पंजाब सरकार द्वारा सीमावर्ती जिला गुरदासपुर के केशोपुर छंब को इको-टूरिज्म के रूप में विकसित किया जा रहा है इस प्रोजैक्ट पर राज्य सरकार द्वारा 2.20 करोड़ रूपये खर्चे जा चुके है। आज केशोपुर छंब कम्यूनिटी रिजर्व ( केसीसीआर)के प्रोजैक्ट का जायजा लेने के बाद पंजाब के पर्यटन मँत्री सोहन सिंह ठंडल ने बताया कि इस प्रोजैक्ट का 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है।इस संबधी अत्याधिक जानकारी देते हुये केबिनेट मंत्री स. ठंडल ने बताया कि केशोपुर छंब रावी व ब्यास दरिया के बीच के हिस्से गुरदासपुर के समीप पड़ता है और यह 850 एकड़ के करीब ताजे पानी का दलदल वाला क्षेत्र है। मियानी, डल्ला, केशोपुर, मटवा और मगरमुंदीया गांव इस छंब क्षेत्र के साथ लगते है। केबिनेट मंत्री स. ठंडल ने बताया कि पंजाब हेरीटेज और टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड  (पीएचटीपीबी)केशोपुर छंब के इस प्रोजैक्ट को विकसित करने के लिए 5.56 करोड़ रूपये खर्च रहा है। उन्होने बताया कि इस छंब को सैलानी स्थान के रूप में विकसित करने के तहत छंब का विकास, लैड स्केपिंग ,यहां आने वाले प्रवासी पक्षीयो व अन्य जीव जंतुओं के लिए प्राकृतिक माहौल व सैलानियों की सुविधा को मुख्य रखते हुये यातायात, बुनियादी ढांचे का विकास, मानवीय स्रोत, इको डिवैलपमैंट एक्टिविटी आदि विकास कार्य किया जा रहे है उन्होने कहा कि यह सब प्रोजैक्ट अगस्त 2016 तक पूरा हो जाएगा।