5 Dariya News

जनमेजा सिंह सेखों द्वारा सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिकों के लिए दिल खोल कर दान देने की अपील

5 Dariya News

चंडीगढ़ 07-Dec-2015

रक्षा सेवांए कल्याण मंत्री जनमेजा सिंह सेखों ने आज सशस्त्र सेनाओं के झंडा दिवस के अवसर पर पंजाबवासियों को सैनिकों के कल्याण के लिए दिल खोल कर दान देने की अपील की है। सेखों ने कहा कि पंजाब  देश का सुरक्षा कवच है और पंजाबी योद्धाओं ने 1962, 1971 और कारगिल की जंग जीतने में अह्म भूमिका अदा की है। उन्होंने कहा कि देश के लिए जान की परवाह न करने वाले व दिन-रात सीमा की सुरक्षा करने वाले जवानों के कल्याण के लिए हमारे भी कत्र्तव्य बनते हैं उनके कारण हम रात को चैन की नींद सोते हैं। उन्होंने कहा कि जवान बहुत अधिक मुश्किल स्थिति में रहते हैं इसलिए प्रत्येक भारतीय का कत्र्तव्य है कि वह इन रक्षकों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाएं। इससे पहले रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री के  झंडा लगाने की रस्म ब्रिगेडियर जतिंदर सिंह अरोड़ा व डायरैक्टोरेट के स्टाफ द्वारा की गई।  श्री जनमेजा सिंह सेखों ने झंडा दिवस की महत्ता संबंधी भी बताया और कहा कि पंजाब सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों क ा कल्याण करने वाला अग्रणीय सूबा है। जिक्रयोग है कि सशस्त्र सेनाओं झंडा दिवस प्रत्येक वर्ष पूरे भारत में मनाया जाता है ताकि भारतीय सेना के जाबांज जवानों के कल्याण के लिए फंड एकत्रित किया जा सके।