5 Dariya News

सीजीसी झंजेडी कालेज के मकैनिकल छात्रों ने भविष्य का वातावरण प्रेमी वाहन बनाया, बहुत कम कीमत में बैटरी व मानवीय ताकत से चलने योग्य

दाखिले के पहले वर्ष से दी जाने वाली पै्रक्टिकल जानकारी के चलते झंजेडी कालेज के छात्र अव्वल: प्रेसिडेंट धालीवाल

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 05-Dec-2015

चंडीगढ़ गु्रप आफ कालेजिस के झंजेडी कालेज के छात्रों ने भविष्य की जरुरतों को समझते हुए वातावरण प्रेमी एक ऐसा वाहन बनाया है, जो समय की जरुरत को समझते हुए बेहद कम खर्च में एक आदमी की जरुरत को पूरा करता है। बैटरी व मानवीय ताकत से चलने वाले टेडपोल तकनीक के इस वाहन की कीमत बेहद कम है जो हर शहरी की जेब पर कम भार डालती है। यह तीन पहिया वाहन झंजेडी कालेज के 10 छात्रों अभय तिवारी, ईशान, अंशू सिंह, सलपित कुमार, अमनजोत सिंह, करण, सत्यम, चरनप्रीत सिंह, दिगविजय राणा व गौरव कुमार द्वारा बनाया गया है जबकि इसमें सहायता सीजीसी के मकैनिकल विभाग द्वारा दी गई।

सीजीसी के डायरेक्टर जरनल डा जीडी बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तीन पहिया वाहन की बाडी हल्के स्टील की बनाई गई है। इसके साथ ही इस वाहन दी सीटों का भार, टायरों का घेरा भी हल्का रखा गया है, जबकि इसमें कंपाउंड ट्रासमिशन सिस्टम भी लगाया गया है। इस वाहन में लीथियम बैटरी लगाई गई है, जो भार में हल्की होने के साथ साथ अधिक उर्जा प्रदान करती है। यह बैटी .37 किलोवाट मोटर की सहायता से लगभग 5 घंटे तक 30 से 35 किमी चल सकती है। इसके साथ ही बैटरी खत्म होने पर इस वाहन को मानवीय ताकत से साईकिल जैसे चलाया जा सकता है। इस वाहन में झटके लगने से बचाने के लिए शाकर के सामने ग्राउंड कलरिस 8.2 फीट तक रहती है। इस संबंधी जानकारी देते हुए इन छात्रों ने बताया कि इस वाहन के टायर भार में हल्के परंतु मजबूत हैं। जबकि सीटों व स्टेयरिंग लगाते समय तकनीक का खास ध्यान रखा गया है। इसके अलावा इसका एकसेल की तकनीक को ज्यादा नहीं बदला गया।

इस अवसर पर सीजीसी गु्रप के प्रेसिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने इस उपलब्धि के लिए इन छात्रों को बधाई देते हुए बताया कि इस वाहन को बनाने के लिए हर तरह की मदद झंजेडी कालेज द्वारा दी गई थी। जबकि इस वाहन में ओर संशोधन करते हुए इस वाहन को सूर्य की ऊर्जा से चलाने की तकनीक पर काम हो रहा है।प्रेसिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने बताया कि झंजेडी कालेज में छात्रों को पहले वर्ष ही एडमिशन लेते हुए उन्हें अकादमिक जानकारी के साथ साथ प्रैक्टिकल जानकारी दी जानी शुरू हो जाती है, जिसके चलते झंजेडी कालेज के छात्रा धीरे धीरे इतने प्रोफेशनल हो जाते हैं कि वे अपनी नयी खोज की तलाश में रहते हैं। इसी सोच के चलते आज हमारे छात्र हर क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं। इस अवसर पर सीजीसी के डायरेक्टर जरनल डा जीडी बंसल ने विजयी रहने वाले छात्रों को आर्शीवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।