5 Dariya News

नकौदर रैली यादगार बनकर पूरी होगी - सोहन सिंह ठंडल

लोक सद्भावना के हक में देंगे फतवा

5 Dariya News

चंडीगढ़ 03-Dec-2015

शिरोमणि अकाली दल के नेता सोहन सिंह ठंडल ने आज एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि नकौदर सद्भावना रैली बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने स्वरूप ऐतिहासिक होगी। उन्होंने दावा किया कि लाखों की संख्या में लोग रैली वाले स्थान पर पहुंचेगे और शिअद की नीतियों तथा सद्भावना के पक्ष में अपना जनादेश देंगे।उन्होंने कहा कि सद्भावना रैलियों के आयोजन का मुख्य उद्धेश्य राज्य में अमन-शांति और सदियों पुरानी भाईचारक सांझ को मज़बूत करना है। स. ठंडल ने कहा कि सद्भावना रैली को बड़ा समर्थन मिलेगा जो इस बात का प्रमाण होगा कि पंजाब के लोग राज्य की अमन-शांति एवं तरक्की के मुदई हैं तथा फूट डालने वाले ताकतों के लिए इस राज्य में कोई स्थान नही है। उन्होंने लोगों को अपील की कि वह निजी संकीर्ण हितों के लिए लोगों को गुमराह करने वालों की घटिया चालों से चौकस रहें तथा विकास के राह पर चल रही राज्य सरकार के  पक्ष में आयें।ठंडल ने कहा कि हमारी सरकार ने समय-समय पर अपनी विकासमयी नीतियों स्वरूप राज्य का नाम देश में रोशन किया है जिसका ताजा उदाहरण केंद्र सरकार द्वारा गत् कल पंजाब को ई-गवरनैंस के लिए देश में अग्रणीय राज्य घोषित करते हुये सम्मान्नित किया गया।

उन्होंने कहा कि ई-गवर्नैंस द्वारा 10 विभागों की लोगों से संबंधित 42 सेवाओं को सुविधा केंद्रों द्वारा उपलब्ध करवाया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा पंजाब के विकास के लिए किये प्रयासों की बात करते हुये उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए वचनबद्ध है जिस कारण हाल ही में राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा स्कीम तहत दी जाने वाली स्कीमों को दौ-गुणा करने फैसला लिया है। इसी प्रकार नंबरदारों को दिये जाने वाले मानदेय में बढ़ौतरी की गई है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य के कमजोर वर्ग को बेहतर स्वास्थय सुविधांए मुहैया करवाने के लिए राज्य की कैबिनेट ने 28.50 लाख नीले कार्ड धारकों को सरकारी और प्राईवेट अस्पतालों में भगत पूर्ण सिंह स्वास्थय बीमा योजना तहत चिकित्सा ईलाज के लिए वित्तीय राशि को 30 हजार से 50 हजार करने का फैसला लिया है। राज्य को विकास की पटरी से हटाने के लिए प्रयासरत ताकतों पर निशाना लगाते हुये स. ठंडल ने कहा कि इन्होंने राज्य के हितों की रक्षा के लिए कभी कोई प्रयास नही किया गया बल्कि घडिय़ाली आंसू बहाकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहें हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पंजाब के सूझवान लोग पंजाब विरोधियों द्वारा किये जा रहे कु प्रचार से सचेत रहते हुये पंजाब के विकास के लिए तत्पर शिरोमणि अकाली दल का साथ देंगे।