क्वेस्ट गु्रप के 7 छात्रों का 2.45 लाख के पैकेज पर हुआ चयन
कैंपस प्लेसमेंट से छात्रों के आत्मविश्वास में होती है बढ़ौत्तरी, परंतु तरक्की के लिए मेहनत जरूरी: चेयरमैन सेखों
5 Dariya News
एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 01-Dec-2015
क्वेस्ट गु्रप आफ इंस्टीट्यूशंस के एमबीए व बीटैक विभाग के 7 छात्रों का चयन विश्व प्रसिद्ध कंपनी एपिक रिसर्च द्वारा किया गया है। इन छात्रों का चयन 2.45 लाख तक के पैकेज पर किया गया है। इस दौरान लगभग 110 छात्रों का लिखित टेस्ट, इंटरव्यू, स्किलड टेस्ट लिया गया। अंत में निजी इंटरव्यू के बाद शार्टलिस्ट किए गए छात्रों में से 7 छात्रों का चयन किया गया।
इस अवसर पर गु्रप के चेयरमैन डी एस सेखों ने नौकरी करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए बताया कि यह क्वेस्ट गु्रप के लिए भी गर्व की बात है कि उनके छात्र डिग्री पूरी करने के साथ ही नौकरी के लिए चुने जा रहे हैं।उन्होंने आगे कहा कि कैंपस प्लेसमेंट बेशक हर छात्र के आत्मविश्वास में बढ़ौत्तरी करती है, जो कि उसकी आने वाली प्रोफेशनल जिंदगी के लिए बेहद जरूरी है। इसके साथ ही तरक्की करने के लिए सख्त मेहनत करना भी जरूरी है। इसके साथ ही श्री सेखों ने नौकरी न मिलने वाले छात्रों को इसे अपनी कामयाबी के लिए एक तजुर्बा समझते हुए आगे सख्त मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।