5 Dariya News

बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस की कीमत बढ़ी

5 Dariya News

नई दिल्ली 01-Dec-2015

बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस की कीमत मंगलवार को 61.50 रुपये प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) बढ़ा दी गई है। विमान ईंधन (एटीएफ) मूल्य में हालांकि 1.2 फीसदी कटौती की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तीन तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल मूल्य क्रमश: 58 पैसे और 25 पैसे घटा दिया था।