मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी से मिले नरेंद्र मोदी
5 Dariya News
नई दिल्ली 27-Nov-2015
संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों पर मुख्य विपक्षी दल का सहयोग लेने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में बताया, "पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। बैठक में वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद थे।"वित्त मंत्री अरुण जेटली और संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू बैठक में मौजूद थे।इससे पहले वेंकैया नायडू ने संवाददाताओं को बताया था कि प्रधानमंत्री ने दोनों कांग्रेस नेताओं को चाय पर बुलाया है। इनके बीच महत्वपूर्ण विधेयकों और संसद के सुचारु संचालन पर बात होनी है।