सुखबीर सिंह बादल ने अमरेन्द्र को झूठी डीगें मारना छोडकर कांग्रेस की बठिंडा रैली की तिथि की घोषणा करने के लिए कहा
अमरेन्द्र को कहा, सदभावना रैली में शामिल होन के लिए जबरदस्ती के आरोप लगाकर पंजाबियों की बेइज्जती ना करे
5 Dariya News
चंडीगढ़ 25-Nov-2015
शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने आज कांग्रेसी नेता अमरेन्द्र सिंह को कहा कि वह शिअद की सदभावना रैली का मुकाबला करने के लिए अपनी संभावी बठिंडा रैली की तिथि व समय घोषित करे और इस की बजाये स्वयं को संकट की स्थिति से निकालने के लिए झूठी डीगे ना हंके। यहां जारी एक बयान में शिअद प्रधान ने कांग्रेसी नेता को चेतावनी देते हुये कहा कि वह पंजाब के गोैरवमयी लोगों को यह कहकर अपमान ना करे कि उनको सदभावना रैली में शामिल होने के लिए जबरदस्ती की गई थी स. बादल ने कहा कि तुम अकाली दल पर राजनीतिक हमले करने के लिए आजाद हो पर पंजाबियों के सम्मान व यह दावे करके हमला ना करो की उनको उनकी इच्छा के विरूद्ध एक जनतक रैली में शामिल होने के लिए कहा गया था।शिअद प्रधान ने यह भी कहा कि इस तथ्य से क्या आजाद निगरानो द्वारा पांच जिलो की शिअद की सदभावना रैली में इतने बड़े एकत्र की संख्या दो लाख से ज्यादा बताई गई थी। अमरेन्द्र परेशान हो गया है औेर अब अपनी निराशा रैली में हिस्सा लेने वाले लोगो पर निकाल रहा है।
अपनी लगातार असफलताओं की भड़ास के कारण अपना संतुलन ना गवाने की सलाह अमरेन्द्र को देते हुये स. बादल ने कहा कि यह लोग ही है जो कि सरकारे बनाते और तोड़ते है। उनका अपमान करने की कोशिश ना करो। लोग इस का जबाब इस ढंग से देगें कि तुमने सोचा भी नही होगा। यह बताते हुये कि कैप्टन अमरेन्द्र द्वारा स्वयं को मजाक का पात्र बनाते देखकर उनको केवल तरस ही आ रहा है , शिअद प्रधान ने कहा कि वह कांग्रेसी नेता के इस दावे को नही समझ सके कि संभावी कांग्रेसी रैली में राजस्थान और हरियाणा से लोगों को नही मंगवाया जाएगा। स. बादल ने कहा कि सबसे पहले तो मैं अमरेन्द्र को यह मानने के लिए धन्यवाद करूगा कि शिअद का राजस्थान और हरियाणा में बड़ा आधार है। मैं उसको यह भी पूछना चाहूगा कि क्या वह कल को हमारे व तमिलनाडू एवं आंध्रप्रदेश के लोगों का हजूम लाने के इल्जाम भी लगाएगा यदि मैं अमरेन्द्र सिंह के बयान को सीधे तौर पर मानू तो सदभावना रैलियों को अंत मौके शिअद एक राष्ट्रीय पार्टी बन जाएगी और कांग्रेस का आधार क्षेत्रीय स्तर तक नाममात्र रह जाएगा।
अमरेन्द्र की इस बात से सहमति जताते हुये कि शीशे के घरों में रहने वाले दूसरो पर पत्थर नही फैंकते । स. बादल ने कहा कि कंग्रेसी नेता के मामले में स्विटजरलैड के फैडरल टैक्स प्रशासन द्वारा फेंके गये एक ही पत्थर के भारत तक पहुंचने की देर है कि अमरेन्द्र के दावो का सारा ढांचा खत्म हो जाएगा। शिअद के प्रधान ने कहा कि तुम्हारे स्विस बैंक के विवरण शीघ्र ही भारतीय अधिकारियों के साथ सांझे किये जाएगें और सारा देश इस बात का गवाह होगा कि शीशे के घर में कौन रहता है।शिअद प्रधान ने आगे कहा कि यह सच है कि पटियाला शाही घराने के चिराग द्वारा पंजाब में सत्ता हासिल करने के लिए बहुत बेताबी दिखाई जा रही है और यही कारण है कि उसके द्वारा मनो कल्पित बयान दिये जा रहे है। स. बादल ने यह भी कहा कि तुम्हारी महाराजे वाली शाही आदते लोगों द्वारा लगातार दो असैम्बली चुनावों में नकारी जा चुकी है। राज्य की राजनीति में तुम्हारी वापिसी की अब कोई उम्मीद नही है। अपने आप को राहुल गांधी के पिठू के रूप में पेश करके और उसके पैरों में गिरकर वहउसके खिलाफ पहले की गई अपमान जनक बयानबाजी वापिस लेने के तरीके अब नही चलेगें यह सारा कुछ तो हो गया है कि तुमसे सभी लोग अपना विश्वास गवा चुके है एक बार खोया हुआ विश्वास दोबारा हासिल नही किया जा सकता है।