5 Dariya News

कश्मीर में विधायक इंजीनियर राशिद पर फिर हमला

5 Dariya News

जम्मू 25-Nov-2015

जम्मू एवं कश्मीर के विधायक इंजीनियर राशिद पर बुधवार को राज्य के किश्तवाड़ जिले में एक बार फिर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया, जिसमें उन्हें मामूली चोटें आई हैं। गौरतलब है इससे पहले भाजपा विधायकों ने गोमांस पार्टी आयोजित करने के बाद विधानसभा में राशिद पर हमला किया था।राशिद पर किश्तवाड़ में भद्रवाह शहर में हमला किया गया। वह एक निर्दलीय विधायक हैं।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "बदमाशों ने आज (बुधवार को) दुमेल (भद्रवाह) में इंजीनियर राशिद के वाहन के शीशे तोड़ दिए। 

उन्होंने विधायक और उनके पीआरओ इनाम उल नबी के ऊपर स्याही भी फेंकी।"पुलिस ने घटना के बारे में एक मामला दर्ज कर लिया है।इंजीनियर राशिद ने हाल ही में श्रीनगर में स्थित विधायक निवास के अंदर गोमांस पार्टी आयोजित कर एक विवाद को जन्म दिया था। इसके बाद भाजपा सदस्यों ने राज्य विधानसभा में उनकी पिटाई की थी।