5 Dariya News

जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादियों का सैन्य शिविर पर हमला

5 Dariya News

श्रीनगर 25-Nov-2015

जम्मू एवं कश्मीर में बुधवार को सीमा से लगते तंगधार शहर में आतंकवादियों ने एक सैन्य शिविर पर हमला किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "आतंकवादियों ने बुधवार को कुपवाड़ा जिले के तंगधार शहर में स्थित गोरखा राइफल्स के शिविर पर हमला किया, जिसके बाद शिविर में गोलीबारी शुरू हो गई।"अधिकारी ने कहा कि यह आतंकवादियों के साथ एक मुठभेड़ है।