देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए आतंकवाद के खात्मे के लिए सरहनीय मुहिम छेड़े हुए है एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया-डीजीपी राजेन्द्र सिंह
डीजीपी ह्यूमन राईट राजेन्द्र सिंह ने सौंपा वीरेश शांडिल्य व उनकी टीम को “प्रशंसा पत्र”,डीजीपी बोले-मानवधिकार हनन एवं आतंकवाद पीड़ितों के विश्वसनीय मित्र है वीरेश शांडिल्य
5 Dariya News
अम्बाला 22-Nov-2015
पंजाब ह्यूमन राईट कमिशन के डीजीपी राजेन्द्र सिंह जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ अहम लड़ाई लड़ी और उनके पिता पर भी आतंकी हमला हुआ उन्होंने आज एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को उनकी देश के प्रति निष्काम सेवा को देखते हुए उन्हें व उनकी टीम को प्रशंसा पत्र सौंपा l डीजीपी राजेन्द्र सिंह ने वीरेश शांडिल्य को सौंपे पत्र में कहा की वो आतंकवाद के खिलाफ सामाजिक समरसता,सांप्रदायिक सद्भाव,कानून एवं व्यवस्था तथा भारत की एकता और अखंडता के लिए सराहनीय कार्य कर रहे है l
आज डीजीपी ह्यूमन राईट कमिशन राजेन्द्र सिंह ने वीरेश शांडिल्य को सौंपे प्रशंसा पत्र में कहा की मानवधिकारों के प्रति उनका करुणा भाव तथा उन्हें लागू करवाने के लिए भी उनकी सोच स्वागत योग्य है l राजेन्द्र ने कहा शांडिल्य ने थोड़े से ही समय में न केवल समर्पित व्यक्तियों का साथ प्राप्त किया बल्कि पूरे रीजन में अपने कर्यशेत्र स्थापित किये l डीजीपी ने सौंपे प्रशंसा पत्र में गर्व से कहा उनकी संगठनात्मक श्रमता एवं जानकारी प्रशंसनीय है और वह समाज की सोच को समझते है तथा सामाजिक विश्वमताओं की जानकारी रखते है और मानवधिकार हनन एवं आतंकवाद पीड़ितों के विश्ववस्नीय मित्र है l
डीजीपी राजेन्द्र सिंह ने आज एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के पंजाब के अध्यक्ष मनीष पासी,हरियाणा के अध्यक्ष कुलवंत सिंह मानकपुर,फ्रंट के राष्ट्रीय सचिव लखविन्द्र सिंह साधापुर,फ्रंट के राष्ट्रीय महासचिव सुभाष मेहता व पंचकूला के जिलाध्यक्ष व हिमाचल के प्रभारी राममेहर शर्मा की मौजूदगी में वीरेश शांडिल्य को डीजीपी राजेन्द्र सिंह ने “प्रशंसा पत्र” सौंपा l डीजीपी राजेन्द्र सिंह ने पत्र में लिखा की शांडिल्य ने समाजसेवा व लोकहित के अनेक प्रकल्प प्रारम्भ करने का प्रशंसनीय कार्य भी किया है उन्होंने कहा आज समाज को ऐसी निस्वार्थ सेवा, गैर-सरकारी संगठनों तथा प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा ऐसे कार्य किये जाने की बहुत आवश्कयता है l
डीजीपी राजेन्द्र सिंह ने कहा की एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य व उनकी टीम को इसलिए प्रशंसा पत्र दें रहा हूँ उनसे दुसरे लोग भी प्रेरणा लें उन्होंने कहा वीरेश शांडिल्य में अभूतपूर्व सामाजिक सेवा करने की विशाल श्रमता है l डीजीपी ने कहा उन्हें एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के तमाम पधादिकारियों व सदस्यों से उम्मीद है वह सब जिम्मेदारीपूर्वक राष्ट्रहित व मानवता के लिए कार्य करते रहेंगे और उन्होंने कहा उनकी इस भावना को सभी फ्रंट के साथियों तक पहुंचाया जाएँ l
प्रशंसा पत्र लेने के पश्चात फ्रंट के तमाम सदस्यों ने डीजीपी राजेन्द्र सिंह को आश्वासन दिया की वह राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए आतंकवाद के खात्मे के लिए मुहिम जारी रखेंगे और मानवधिकारों का उल्लंघन न हो इसके लिए भी वह जनजागरणऔर तेज करेंगे लोगों को उनके कानूनी अधिकारों व मानवधिकारों की जानकारी देंगे और देश को नशामुक्त करने के लिए जनांदोलन छेड़ेंगे और बेटी बचाओ और बेटी पढाओ अभीयान को और मजबूत करेंगे और एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के तमाम सदस्य पंजाब के डीजीपी ह्यूमन राईट राजेन्द्र सिंह व पंजाब सरकार का आभार व्यक्त करते है और वह भविष्य में भी फ्रंट उनके बताएं हुए मार्ग पर चलेगा l