5 Dariya News

असम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने सर्बानंद सोनोवाल

5 Dariya News

नई दिल्ली 21-Nov-2015

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को असम में पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया है। असम में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को बताया कि यह फैसला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लिया। जावड़ेकर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोनोवाल को असम में पार्टी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।"सोनोवाल असम के लखीमपुर विधानसभा क्षेत्र से सांसद हैं।