5 Dariya News

राजस्थान में 3.3 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा :वसुंधरा राजे

5 Dariya News

जयपुर 19-Nov-2015

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरुवार को कहा कि राज्य को 3.3 लाख करोड़ रुपये निवेश का वादा मिला है, जिससे 2.5 लाख नौकरी पैदा हो सकती है। रिसर्जेट राजस्थान पार्टनरशिप समिट-2015 को यहां संबोधित करते हुए राजे ने कहा, "3.3 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के साथ 295 सहमति पत्रों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इससे 2.5 लाख नौकरी पैदा हो सकती है।"राजे ने कहा कि सरकार निवेश जुटाने के लिए सौर ऊर्जा, सड़क और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों पर प्रमुखता से ध्यान देगी।उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विमानन कंपनियों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) से राजस्थान में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा, "इसका लाभ उठाने वाला राजस्थान पहला राज्य होगा।"उन्होंने कहा कि राजस्थान के विकास का मॉडल सामाजिक न्याय, प्रभावी प्रशासन और रोजगार सृजन के तीन स्तंभ पर टिका है।