5 Dariya News

आईएसएल : गोवा ने मुंबई को 7-0 से रौंदा

5 Dariya News

फातोरदा (गोवा) 17-Nov-2015

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे संस्करण के 39वें मैच में एफसी गोवा ने अपने घरेलू मैदान पर मुंबई सिटी एफसी को 7-0 से रौंद दिया। गोवा के लिए थोंगहोसीम हाओकिप और मैकफर्लिन डुडु ने हैट्रिक लगाए, जबकि रीनाल्डो ने इंजुरी टाइम में एक गोल किया और आईएसएल के इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।इस जीत के साथ गोवा ने शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। गोवा के 10 मैचों से पांच जीत के साथ 18 अंक हो गए हैं।दूसरी ओर पिछले तीन मैचों से जीत के लिए तरस रही मुंबई की टीम छठे पायदान पर खिसक गए। 

मुंबई के अब 10 मैचों में तीन जीत के साथ 12 अंक हैं।दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी निकोलस एनेल्का की टीम की दुगर्ति मैच के 34वें मिनट से शुरू हुई। हाओकिप ने गोवा के लिए पहला गोल दागा।डूडू ने इसके बाद 42वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत गोवा ने मध्यांतर तक 2-0 की बढ़त हासिल कर ली।मध्यांतर के बाद घरेलू टीम कहीं अधिक आक्रामकता के साथ मैदान पर उतरी और 52वें मिनट में हाओकिप ने अपना दूसरा गोल कर टीम की बढ़त को 3-0 कर दिया।

इसके बाद तो जैसे गोलों की झड़ी लग गई। डुडू ने 64वें मिनट में चौथा और 67वें मिनट में पांचवां गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की, जबकि हाओकिप ने 79वें मिनट में अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए छठा गोल दाग दिया।इंजुरी टाइम में रीनाल्डो ने गोवा का सातवां गोल कर मुंबई को शर्मनाक हार झेलने के मजबूर कर दिया।गोवा अब 22 नवंबर को एटलेटिको डी कोलकाता से उन्हीं के मैदान पर भिड़ेगी, जबकि मुंबई 20 नवंबर को नॉर्थईस्ट युनाइटेड से भिड़ने गुवाहाटी जाएगी।