5 Dariya News

आईएसएल : एटलेटिको ने चेन्नइयन को 2-1 से हराया

5 Dariya News

कोलकाता 18-Nov-2015

गत चैम्पियन एटलेटिको डी कोलकाता ने बुधवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे संस्करण के 40वें मैच में चेन्नइयन एफसी को 2-1 से हरा दिया। ब्राजील के राफेल आगुस्तो ने 27वें मिनट में पहला गोल कर चेन्नइयन एफसी को मेहमानों पर 1-0 की बढ़त दिला दी।समीग दौती ने मध्यांतर से पांच मिनट पहले एटलेटिको को बराबरी दिलाई। एटलेटिको के लिए मार्की खिलाड़ी इयान हुमे ने 63वें मिनट में विजयी गोल दागा।इस जीत के साथ एटलेटिको अंकतालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच गया। एटलेटिको 11 मैचों में पांच जीत के साथ 17 अंक हासिल कर चुका है।दूसरी ओर चेन्नइयन लगातार तीसरा मैच हारकर सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई है। उसके 10 मैचों में तीन जीत से हासिल 10 अंक हैं।मैच की शुरुआत में दोनों ही टीमें रक्षात्मक अंदाज में नजर आई और मिडफील्ड में ही खेलते रहे। चेन्नइयन को पहला गोल एटलेटिको की गलती के कारण मिला।