हिलोपा प्रमुख महेशवर सिंह ने कोटला में अग्नि पीडि़तों का पुछा हालचाल
कोटला पहॅच कर गांब वासियों मिलकर दी 50 हजार की सहायता
5 Dariya News
कुल्लू 18-Nov-2015
सदर विधायक महेश्वर सिंह ने अग्रिकांड से प्रभावित कोटला गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह घटना जिला की सबसे बड़ी घटना है तथा हम सब का कर्तव्य बनता है कि दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर प्रभावितों की मदद करें। उन्होंने कहा कि मैरिट के आधार पर प्रभावितों को सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाए जिसमें आई.आर.डी.पी. परिवारों की आय को देखते हुए मदद पहुंचाई जाए। वह विधानसभा सत्र के दौरान सरकार से गांव व देवताओं की आर्थिक मदद के लिए स्पेशल ग्रांट की आवाज उठाएंगे। इस मौके पर उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर 50 हजार रुपए तथा कुल्लू मंडल, बंजार मंडल तथा मनाली मंडल के सहयोग से हिलोपा की तरफ से 60,000 रुपए की राशि प्रभावितों को दी।
वहीं इस दौरे के दौरान सासंद राम स्वरूप शर्मा से भी मुलाकात हुई और सासंद राम स्वरूप शर्मा ने महेशवर सिंह से राय ली की प्रभावित की मदद के लिए ओर किस तरह से मदद की जाए। जिससे प्रभावित परिबारों की मदद की जा सके। इसके लिए महेशवर सिंह ने सासंद राम स्वरूप शर्मा को आईडिया भी दे दिया। इस मौके पर हितेशवर सिंह जिला परिषद सदस्य,गोपी चंद शर्मा जिला अध्यक्ष हिलोपा,तेजा ठाकुर बंजार मंडला अध्यक्ष दवेंद्र शर्मा कुल्लू मडला अध्यक्ष ,बीर चंद ठाकुर मनाली मंडला अध्यक्ष , केशव मस्ताना जिला सलाहकार,कपिल ठाकुर ,सुंदर ठाकुर ,राजेन्द्र शर्मा जिला मिडिया प्रभारी कुल्लू उपस्थित थे