5 Dariya News

एटीके टीम में चोटिल जेवियर लारा की जगह स्पेनिश मिडफील्डर मार्टिन

5 Dariya News

कोलकाता 17-Nov-2015

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी एटलेटिको डी कोलकाता ने चोटिल जेवियर लारा के स्थान पर स्पेन के मिडफील्डर जॉर्ज अलोन्सो मार्टिन को शामिल किया है। इसकी घोषणा मंगलवार को की गई। इस संबंध जारी बयान में कहा गया है कि लारा को बाईं जांघ के ऊपरी हिस्से में कमर के पास चोट लगी है, जिसके कारण उन्हें सत्र से बाहर होना पड़ा। आईएसएल की सूची में गत चैम्पियन कोलकाता चौथे स्थान पर है। बुधवार को उसका सामना चेन्नईन एफसी से होगा।