5 Dariya News

नरेंद्र मोदी ने तुर्की के राष्ट्रपति संग द्विपक्षीय बैठक की

5 Dariya News

अंताल्या(तुर्की) 16-Nov-2015

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमध्य सागर के तट पर स्थित इस शहर में चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के दूसरे और अंतिम दिन सोमवार को तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एडरेगन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, "तुर्की से जुड़ाव, जी-20 शिखर बैठक के मेजबान तुर्की के राष्ट्रपति आरटी एडरेगन संग द्विपक्षीय बैठक।"विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, "तुर्की मेजबान और भारतीय मेहमान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिन की प्रथम द्विपक्षीय बैठक राष्ट्रपति आरटी एडरेगन के संग की।"

प्रधानमंत्री सोमवार को ही स्पेन के प्रधानमंत्री मारियानो राजोय के साथ भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे।मोदी ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी, जिस दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए असैन्य परमाणु समझौते की सभी प्रक्रियाएं पूरी की गईं। मोदी ने यूरोपीय संघ के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन क्लाउड जंकर से भी रविवार को मुलाकात की थी।