आईएसएल : डायनामोज ने एटलेटिको को ड्रॉ पर रोका
5 Dariya News
नई दिल्ली 14-Nov-2015
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार को गत चैम्पियन एटलेटिको डी कोलकाता और दिल्ली डायनामोज के बीच हुआ आईएसएल-2 का 37वें मैच में बेनतीजा रहा। डायनामोज का यह लगातार तीसरा ड्रॉ मैच है।स्कॉटलैंड के स्टार स्ट्राइकर इयान हुमे के 27वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत एटलेटिको ने बढ़त हासिल की और मध्यांतर तक अपनी बढ़त कायम रखी, लेकिन मैच के 61वें मिनट में घाना रिचर्ड गाड्जे ने गोल कर अपनी टीम डायनामोज को 1-1 से बराबरी पर ला दिया।
इसके बाद दोनों ही टीमें गोल करने में असमर्थ रहीं और मैच 1-1 से बेनतीजा समाप्त हो गया।डायनामोज को इससे पहले नॉर्थईस्ट युनाइटेड और मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ भी इसी स्कोर से ड्रॉ खेलना पड़ा।दोनों ही टीमों के पास इस मैच से पूरे अंक हासिल कर अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंचने का मौका था, जिसे दोनों गंवा बैठे।डायनामोज अब नौ मैचों में चार जीत से 15 अंक हासिल कर तीसरे पायदान पर बने हुए हैं, जबकि एटलेटिको के 10 मैचों से 14 अंक हैं और वह अंकतालिका में चौथे पायदान पर है।मैच शुरू होने से पहले पेरिस में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करने के लिए एक मिनट का मौन रखा गया।