आईएसएल : एटलेटिको ने ब्लास्टर्स को 3-2 से हराया
5 Dariya News
कोच्चि 10-Nov-2015
अराता इजुमी के इंजुरी टाइम में किए गए गोल की बदौलत गत चैम्पियन एटलेटिको डी कोलकाता ने मंगलवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे संस्करण के 34वें मैच में केरला ब्लास्टर्स को 3-2 से हरा दिया। मध्यांतर के बाद स्पेन के जैमी गाविलान मार्टिनेज की जगह मैदान में आए इजुमी ने मैच के 93वें मिनट में मैच का अपना दूसरा गोल कर अपनी टीम को जीत दिला दी।नालप्पन मोहनराज ने मैच के 29वें मिनट में मैच का पहला गोल कर एटलेटिको की 1-0 की बढ़त दिला दी, जिसे मध्यांतर से ठीक पहले एंटोनियो जर्मन ने पेनाल्टी के जरिए 1-1 से बराबर कर लिया।
मैच के 66वें मिनट में मैदान में उतरे इजुमी ने 84वें मिनट में गोल कर एटलेटिको को फिर से 2-0 की बढ़त दिला दी, हालांकि एक मिनट के अंदर जर्मन ने दोबारा अपनी टीम को 2-2 से बराबरी दिला दी।इजुमी अंतत: अपनी टीम को इंजुरी टाइम में जीत दिलाने में सफल रहे।इस जीत के साथ एटलेटिको नौ मैचों से 13 अंक हासिल कर चौथे पायदान पर पहुंच गया, जबकि ब्लास्टर्स नौ मैचों से सिर्फ आठ अंक हासिल कर सबसे निचले पायदान पर जमे हुए हैं।