5 Dariya News

वन रैंक वन पेंशन : पूर्व सैनिकों ने अधिसूचना के विरोध में मेडल लौटाए

5 Dariya News

चंडीगढ़ 10-Nov-2015

पूर्व सैनिकों ने सरकार की ओर से जारी 'वन रैंक वन पेंशन'(ओआरओपी) योजना की अधिसूचना के विरोध में मंगलवार को हरियाणा और पंजाब में विभिन्न जगहों पर अपने युद्ध व अन्य वीरता मेडल लौटा दिए। चंडीगढ़ से लगते पंचकुला में पूर्व सैनिकों ने केंद्र सरकार की ओर से जारी वन रैंक वन पेंशन अधिसूचना के विरोध में पंचकुला के उपायुक्त को अपने मेडल लौटाए।पंजाब के जालंधर, अमृतसर, पटियाला और हरियाणा के रोहतक, हिसार व अंबाला में पूर्व सैनिकों द्वारा मेडल लौटाए जाने की खबर है।पूर्व सैनिकों ने कहा है कि उन्होंने नरेंद्र मोदी की सरकार की ओर से शनिवार को जारी की गई अधिसूचना को ठुकरा दिया है।रक्षा दिग्गजों ने कहा कि वह मोदी सरकार के आश्वासनों से पीछे हटने के विरोध में इस साल 'काली दिवाली' मनाएंगे।