5 Dariya News

मंत्री ने मारा रोहतक जलघर पर छापा

अधिकारियों में मचा हड़कंप, कर्मचारियों से की बात

5 Dariya News

रोहतक 07-Nov-2015

शनिवार दोपहर बाद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री घनश्याम सर्राफ ने रोहतक के मॉडल टाऊन स्थित नवनिर्मित जलघर का निरीक्षण किया। हालांकि निरीक्षण के दौरान सब कु छ ठीक-ठाक रहा,लेकिन मंत्री के आगमन की खबर मिलते ही अधिकारी व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मंत्री ने अधिकारियों को हर व्यक्ति की पानी से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए और कहा कि इस मामले में कतई ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। इस मौके पर मंत्री ने वहां पर तैनात कर्मचारियों से बातचीत की।दोपहर बाद मंत्री घनश्याम सर्राफ मॉडल टाऊन स्थित जलघर पहुंच गए। मंत्री ने वहंा पर पहुंचते ही पम्पसेट की जांच की और उस बारे में जानकारी भी ली। मंत्री के आने की खबर मिलते ही पब्लिक हेल्थ के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाए।  हर घर तक पर्याप्त व स्वच्छ पानी पहुंचाएं। इस मामले में किसी प्रकार की कोई कोताही न बरती जाए। पाइप लाइन के अंतिम छोर पर पडऩे वाले उपभोक्ताओं के मकानों तक पूरा पानी पहुंचाए। हर नल पर टोटी लगी होनी चाहिए। जहां पर पानी की लिकेज दिखाई दे । उसको तत्काल दुरुस्त करवाया जाए। ताकि हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाया जा सके। 

नहीं रहने दी जाएगी पानी की कमी 

मंत्री घनश्याम सर्राफ ने बताया कि प्रदेश में पानी की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। हर घर तक पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए सरकार पहले से ही प्रयासरत है। जिन इलाकों में पाईप लाइन पुरानी हो चुकी है या फिर डाली नहीं गई है। उन इलाकों में पाइप लाइन डाली जाएंगी। पुरानी सीवरेज लाइन को भी दुरुस्त कराया जाएगा।