आशमां इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रदूषण रहित दीवाली मनाने की अपील करते हुए किया रैली का आयोजन
पटाखे न चलाकर पर्यावरण की सेवा के लिए पौधारोपण की अपील की
5 Dariya News
एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 07-Nov-2015
आशमां इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा लोगों को प्रदूषण रहित दीवाली के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सेक्टर 70 में एक रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के हाथों में दीवाली पर्व को शोर एवं प्रदूषण रहित दीवाली मनाने की अपील करते हुए खूबसूरत लिखे हुए बैनर पकड़े हुए थे। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा लोगों को कुदरत की सेवा के लिए यह दीवाली पौधारोपण करके मनाने की अपील की।इससे पूर्व एसेंबली के अवसर पर आशमा इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन जेएस केसर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दीवाली का पर्व खुशियां एवं आपसी भाईचारे का प्रतीक त्यौहार है परंतु समय के साथ-साथ आज यह त्यौहार खर्चीला बनता जा रहा है। इसके साथ ही पटाखे चलाने से जहां पर्यावरण का भारी नुक्सान होता जा रहा है वहीं पैसे की बर्बादी भी होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को पे्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने अभिभावकों को भी अधिक खर्च करने से रोकते हुए दीवाली सिर्फ द्वीप जलाकर तथा अपने आस पास एक पौधा लगाकर मनाएं। इस अवसर पर स्कूल में विद्यार्थियों को अपने घरों में लगाने के लिए पौधे भी दिए गए ताकि वे अपने अभिभावकों को इस उपराले के लिए प्रेरित कर सकें।