5 Dariya News

वीरभद्र पर फेसबुक पोस्ट करना भारी पड़ा, पत्रकार गिरफ्तार

5 Dariya News

मंडी 06-Nov-2015

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी करना एक पत्रकार को महंगा पड़ गया। पत्रकार के इस रवैये की वजह से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि हिमाचल प्रदेश के मंडी कस्बे के पत्रकार रजनीश शर्मा को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को बदनाम करने की मंशा से फेसबुक पर टिपप्णी करने के लिए गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने कांग्रेस नेता पूरन चंद की शिकायत पर शर्मा को भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया।