5 Dariya News

दिल्ली के मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह से मिले

5 Dariya News

नई दिल्ली 05-Nov-2015

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिले। दिल्ली सरकार के एक सूत्र ने कहा, "आम आदमी पार्टी (आप) सरकार व उप राज्यपाल नजीब जंग के बीच विभिन्न विवादित मुद्दों जैसे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को पेरोल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कार्यालय बनाने के लिए भूमि आवंटन पर चर्चा की गई।"जंग के राजनाथ सिंह से मुलाकात के एक दिन बाद बाद यह बैठक हुई। केजरीवाल और राजनाथ सिंह के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई।