उद्योगपतियों ने सुखबीर सिंह बादल पर दिए अपने विचार ,कहा कि वे वायदे पूरे करने में विश्वास रखते है
5 Dariya News
साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) 28-Oct-2015
आज निवेशक सम्मेलन के मौके पर पंजाब के लिए सुनहरा दिन होने के साथ साथ भाग लेने वाले सभी नामी निवेशकों ने पंजाब के उपमुख्य मंत्री स.सुखबीर सिंह बादल की ओर से सूबे में निवेशक पक्षीय माहौल बनाने के लिए किए गए प्रयासों की प्रशंसा की और उन को वायदे पूरा करने वाला इंसान बताया।सब से पहले संबोधित करते हुए रिलाइंस ग्रुप के चेयरमैन श्री मुकेश अंबानी ने कहा कि उप मुख्यमंत्री न केवल हम से सुझाव प्राप्त करते है बल्कि उनको जमीनी स्तर पर लागू भी करते है।हीरो मोटोकोप के संयुक्त प्रबंधकी निर्देशक सुनील कांत मुंजाल ने कहा कि हम आप की भावना का सत्कार करते है। उन्होंने कहा कि जो प्रयास स.बादल की ओर से लगातार किए गए है उनका नतीजा हमारे सामने है।आईटीसी के चेयरमैन वाईसी दवेशवर ने संबोधित करते हुए कहा कि फूड प्रौसेसिंग उद्योग को इनपुट टैक्स से मुक्त करना आईटीसी की सहायता के लिए नहीं किया गया। बल्कि पंजाब के लोगों के भले के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि स.बादल की ओर से इस क्षेत्र को रोजगार पैदा करने वाले क्षेत्र के तौर पर पहचाना गया है जो कि राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा।
बजाज ग्रुप से राहुल बजाज ने निवेशक सम्मेलन दौरान कहा कि बेहतरीन योजनाबंदी के साथ पंजाब को निवेश मिल रहा है । पंजाब सरकार सही समय से सही रियायते दे रही है जोकि निवेश के लिए जरुरी है।पीरामल ग्रुप के एमडी अजय पीरामल ने कहा कि उन्होंने स.बादल की तरह काम करने व करवाने की सर्मथा वाला कोई अन्य इंसान नहीं देखा। उन्होंने कहा कि अगर मेरे में उनकी जितनी सर्मथा होती तो मैं अपने बिजनस में बहुत बढिय़ा काम करता।आईसीआईसीआई बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोछड़ ने कहा कि जिस मेहनत से स.बादल राज्य में निवेश के लिए प्रयत्नशील है उससे पता लगता है कि वह विकास के लिए कितने प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने 2013 के सम्मेलन दौरान किए गए वायदे पूरे किए है। जिस के कारण राज्य में व्यापक गतिविधियां बहुत असान हो गई है।सपाइस जैट के अजय सिंह ने कहा कि जब हम सपाइस जैट को दोबारा खड़ा करने के बारे सोचते है तो मैं आशा करता हूं कि हमारे पास स.बादल की तरह दूरअंदेशी व्यक्ति होता।जी.वी.के ग्रुप के एम.डी. जी.वी.के रैडी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री की ओर से हमारा प्रौजेक्ट स्थापित करने में सहायता करने के साथ साथ लगातार इसकी निगरानी भी की गई।फोर्टिस ग्रुप के मालविंदर मोहन सिंह ने उपमुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए कदमों से प्रभावित होते हुए कहा कि वे स.बादल की स्पष्ट पहुंच और वायदों को पूरा करने के निश्चय के कायल है।