5 Dariya News

ओआरओपी पर अधिसूचना बिहार चुनाव के बाद : मनोहर पर्रिकर

5 Dariya News

नई दिल्ली 26-Oct-2015

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सोमवार को कहा कि पूर्व सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) के लिए अधिसूचना बिहार चुनाव के तुरंत बाद जारी की जाएगी। अधिक उम्मीद है कि इसे दीपावली के पहले जारी कर दिया जाएगा। सरकार ने 5 सितंबर को ओआरओपी का ऐलान किया था। इस बारे में पूछे जाने पर रक्षा मंत्री ने कहा, "हम बिहार चुनाव के बाद अधिसूचना जारी करेंगे।"पर्रिकर से पूछा गया कि क्या 11 नवंबर को दीपावली से पहले अधिसूचना जारी हो जाएगी, उन्होंने कहा, "हम इसे दीपावली से पहले जारी करने की कोशिश करेंगे।"

बिहार चुनाव में अंतिम चरण का मतदान 5 नवंबर को होना है।सरकार द्वारा घोषित ओआरओपी योजना में पेंशन की गणना के लिए 2013 को आधार वर्ष माना गया है। इसके लागू होने की तिथि 1 जुलाई, 2014 रखी गई है।हर पांच साल पर इसकी समीक्षा होगी।पूर्व सैनिक सरकार की घोषणाओं से खुश नहीं हैं। उन्होंने राजधानी के जंतर मंतर पर अपना प्रदर्शन जारी रखा हुआ है।