5 Dariya News

राज्य में अमन एवं भाईचारक सांझ बनाये रखने और साजिशों के प्रति सुचेत रहने की जरूरत -बिक्रम सिंह मजीठिया

पंजाबियों ने देश और समाज विरोधी तत्वों को हमेशा नकारा- बिक्रम सिंह मजीठिया

5 Dariya News

श्री अमृतसर साहिब 23-Oct-2015

शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने गत दिवस राज्य में श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटनाओं पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये पंजाब वासियों को मतभेद भुलाकर अमन सद्भावना बनाये रखने और भाईचारे के बीच गलतफहमी पैदा करने वाले तत्वों के प्रति सुचेत रहने की अपील की है। आज गांव मादोके बराड़ में प्रधान वीर सिंह लोपोके के नेतृत्व में जिला अकाली जत्थे द्वारा पश्चाताप के लिये रखाये गये श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के पश्चात एक विशाल धार्मिक समागम करवाया गया जिसमें भारी  एकत्रता ने भाग लिया। इस पश्चात अकाली दल के महासचिव और पंजाब के लोक संपर्क एवं राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, मंत्री गुलजार सिंह रणिके, अमर पाल सिंह बोनी अजनाला मुख्य संसदीय सचिव, जिला प्रधान स. वीर सिंह लोपोके, स. बलजीत सिंह जलालउस्मा, राज महिंद्र सिंह मजीठा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि प्रत्येक मानव जिसको सत्गुरू की बख्शीशों को ही मान दे रहा है उसकी किसी प्रकार की बेअदबी मानवता के लिए असहनीय है। 

उन्होंने कहा कि विश्व गुरू परमात्मा के आदेशों से चल रहा है और गुरूवाणी सरबसांझीवालता और मानवीय मूल्यों को दर्शाती है । नेताओं ने सबको इत्तफाक एवं सुमति देने के लिए प्रार्थना की। उन्होंने पंजाब के वातावरण को खराब करने के लिए साजिश करने वालों के चेहरे बेनकाब करने के लिए भी अरदास की। नेताओं ने कहा कि पंजाब ने 3 दशक पहले ही बड़ा संताप भोगा है। उनहोंने कहा कि पंजाब में संप्रदायिक तनाव और हिंसा भड़काने की किसी भी देसी एवं विदेशी साजिशों को हरगिज सफल नही होने दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो पंजाब का बुरा वातावरण बनाया जारहा है यह वह लोग हैं जो पंजाब की शांति को समाप्त कर बुरे दिनों की तरफ पुन: लेजाने की साजिश कर रहें हैं और पंजाब के वातावरण को खराब करने के लिए नये ढंग अपना रहें हैं। जिस प्रति विरोधी ताकतों कीसाजिशों को गहराई से समझने की जरूरत है। 

उन्होंने दुख व्यक्त करते हुये कहा कि अधर्मी लोगों के कुकर्मो से सबके हृदय घायल हो गये हैं और प्रत्येक को अंदर से झंझोड़कर रख दिया है जिस कारण पश्चाताप की भावनांए प्रबल हो उठी हैं। समस्त सिखों और नानक नाम लेने वाली संगतों ने भारी रोष होना स्वभाविक है। उन्होंने कहा कि उक्त वज्र पाप के आरोपी छोड़े नही जायेंगे। उन्होंने कहा कि बहुत से आरोपियों का पकड़ा जाना संगतों के सहयोग से ही संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि लगातार घटित घटनाओं देसी एवं विदेशी ताकतों की किसी बड़ी साजिश का हिससा हैं जोकि नही चाहते की पंजाब में शांति रहे। परंतु पंजाब के लोग इनके मंसूबों को कामयाब नही होने देंगे। उनहोंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल उक्त मामलों को गंभीरता से ले रहें हैं। उन्होंने बताया कि सरकार पैदा हुये मसलों को सही संदर्भ में विचार कर गंभीरता से कार्य कर रही है। 

उन्होंने कहा कि रोष धरने और बंद के दौरान जन जीवन अस्त व्यस्त होता रहा परंतु गुरू ऋृ षियों द्वारा दर्शाये पंजाबियों ने इस दौरान भी अमन शांति कायम रखते हुये भाईचारक सांझ का सबूत दिया। उन्होंने विरोधी पार्टियों की भूमिका क ी आलोचना करते हुये कहा कि विरोधी पक्षों की सिथति को राजनीतिक रंग देने और दुखांत की आड़ में संकीर्ण राजनीतिक एजेंडे को हासिल करने के लिए सिक्ख भावनाओं को भड़काने में लगे रहे हैं। उनहोंने कहा कि अकाली दल सिक्ख कार्य को समर्पित है और अकाली सरकार समय ही  गुरू साहिबानों के  संदेश को फैलाने के एकीदे से गुरू साहिबान से संबंधित शताब्दियां विशाल स्तर पर मनाई जाती रही हैं। उन्होंने नवयुवा पीढी को सिक्खों से जोडऩे के लिए अनेको यादगारों का भी जिक्र किया