भारतीय किसान यूनियन के द्वारा किसानों की फसल का माप तोल चैक किया
5 Dariya News (राजकुमार अग्रवाल)
कैथल 23-Oct-2015
भारतीय किसान यूनियन के द्वारा शुक्रवार को कैथल की नई अनाज मंडी का दौरा करके किसानों की फसल का माप तोल चैक किया गया। जिसमें उन्होंने तोल ज्यादा पाया और इस की शिकायत कमेटी में की। जिस पर कमेटी के द्वारा तुरन्त किसान यूनियन के द्वारा बताई गई दुकानों पर जाकर उनके द्वारा किसानों की तोली गई फसल को चैक किया गया। किसान यूनियन अम्बाला मंडल के प्रधान जियालाल ने बताया कि उनके द्वारा तीन दुकानों पर तोल चैक किया गया। सबसे पहले उन्होंने बिशन कुमार एण्ड संस की दुकान पर तोल जांचा तो वहां पर किसानों की फसल दो सौ से तीन सौ ग्राम ज्यादा पाई गई।
उसके बाद दूसरी दुकान पर तोल जांचा तो वह सही पाया गया। वह ढेरी मंडी में सफाई करने वाले की थी जो लगभग 25 बोरी से ज्यादा कि थी। इतनी बड़ी ढेरी लगना इस बात का सबूत है कि यहां पर किसानों के साथ नाजायज होता है। इसके बाद उन्होंने तीसरी दुकान प्रीतीपाल केवल कृष्ण की पर तोल चैक किया तो वहां उन्होंने एक किलो ज्यादा की तीन बारियां पाई गई। यह ढेरी निर्मल सिंह लैंडर कीमा की थी और उसमें से 55 बारियां तुल चुकी थी। उसके बाद उन्होंने इस बारे में कमेटी में जाकर अवगत करवाया। कमेटी सचिव नही मिला तो उनकी जगह उप सचिव को तोल देखने के लिये व कारवाई करने के लिये कहा।
तोल सही पाया गया- कमेटी उप सचिव
इस बारे में उप सचिव हवा सिंह ने बताया कि किसानों के कहने पर उन्होंने उस दुकान की उस ढेरी की लगभग 40 बोरियां तुलवाई। एक बोरी में एक किलो, एक अन्य में 800 ग्राम, तथा तीन चार बोरियों में 100 से 150 ग्राम ज्यादा वजन पाया गया। चार पांच बारियों में वजन कम भी मिला। जिससे लगता है कि तोलने वाला अंजान था। बाकी की बोरियां सही पाई गई। दुकानदार को तोल करने वाले को बदलने की कह दी है।