5 Dariya News

आईएसएल : मटोंगा के स्थान पर लोपेज नार्थइस्ट एफसी में शामिल

5 Dariya News

गुवाहाटी 23-Oct-2015

इंडियन सुपर लीग फ्रेंचाइजी नार्थइस्ट युनाइटेड एफसी ने शुक्रवार को चोटिल जाम्बियाई मिडफील्डर कोंडवानी मटोंगा के स्थान पर कार्लोस लोपेज को टीम में शामिल करने की घोषणा की। फ्रेंजाइजी ने एक रिलीज जारी कर इस बात की पुष्टि की।लोपेज अर्जेटीना के हैं और टीरो फेडरल तथा डेपोरटीवो इटालिया जैसे क्लबों के लिए खेल चुके हैं।अपने करियर के शुरुआती चरण में लोपेज मेक्सिको के क्लब पाचुका और मेरिडा के लिए खेले थे। भारत आने से पहले उनका अंतिम क्लब वेनेजुएला का डेपोरटीवो अंजोआटेगुई था।