तिरुमला मंदिर में नरेंद्र मोदी ने की पूजा
5 Dariya News
तिरुपति 22-Oct-2015
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भगवान वेंकटेश्वर की पूजा अर्चना की। दर्शन के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर से देश की तरक्की, शांति, एकता और सद्भाव के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि उनकी कामना है कि गरीबी से मुक्ति के लिए भगवान का आशीर्वाद देश को मिलता रहे।मोदी ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि वह विजयादशमी के दिन भगवान बालाजी का दर्शन कर रहे हैं।मोदी के साथ आांध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हन, केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और अशोक गणपति राजू भी थे। मोदी ने पुजारियों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कई अनुष्ठान किए।पुजारियों और मंदिर अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को लड्डू और अन्य धार्मिक उपहार भेंट दीं। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की यह तिरुमला मंदिर की पहली यात्रा थी।मंदिर में पूजा के साथ मोदी के आंध्र के व्यस्त दौरे का समापन हुआ।