मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा अकाली-भाजपा गठजोड़ के समूह नेताओं एवं कार्यकत्र्ताओं कोअमन-शांति विरोधी ताकतों के खिलाफ डटने का आह्वान
कुछ आंतरिक एवं बाहरी ताकतें पंजाब को पुन:काले दौर में धकेलने की ताक में
5 Dariya News
श्रीआनंदपुर साहिब/रूप नगर 21-Oct-2015
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज अकाली-भाजपा गठजोड़ के समूह नेताओं एवं कार्यकत्र्ताओं को राज्य की अमन-शांति, भाईचारक सांझ, विकास व खुशहाली को क्षति पहुंचाने के लिए सक्रिय आंतरिक एवं देश से बाहरी ताकतों के नापाक इरादों को नाकामयाब करने के िलए डट जाने का आह्वान किया है।आज यहां तख्त श्री केसगढ़ साहिब में राज्य में पावन श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की घोर बेअदबी की घटित घटनाओं के पश्चाताप के तौर पर करवाए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत संगतों को सम्बोधन करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य की अमन- शांति एवं खुशहाली की दुश्मन ऐसी ताकतें इस समय सक्रिय हैं जिनका एक नुकाती एजेंडा शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठजोड़ सरकार को अस्थिर करना है क्योंकि वह अपने नापाक इरादे पूर्ण करने के लिए गठजोड़ सरकार को सबसे बड़ी अड़चन समझती है।
उन्होंने कहा कि राज्य में अमन शांति एवं सम्प्रदायिक सद्भावना को क्षति पहुंचाने की गहरी साजिश चल रही है ताकि गठजोड़ सरकार को कमजोर किया जा सके। स. बादल ने कहा कि निसंदेहहम इस समय नाजुक दौर में से गुजर रहे हैं परंतु अकाली-भाजपा गठजोड़ के सभी नेता एवं कार्यकत्र्ता ऐसी ताकतों के बुरे हथकंडों संबंधी लोगों को अवगत करवाने के लिए आगे आएं ताकि शांतिमय राज्य में दरार डालने वाली चालें चलने वाली ताकतें सिर ना उठा सकें।गठजोड़ सरकार के नेताओं एवं कार्यकत्र्ताओं के लिए विस्तृत कार्यक्रम का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने गांवों एवं शहरों में श्री अखंड पाठ साहिब के प्रकाश करवा कर अकाल पूरख के चरणों में राज्य की अमन शांति और भाईचारक सांझ की कायमी के लिए अरदास करने की अपील की उन्होंने कहा कि दोनों भागीदार पार्टी के नेता एवं कार्यकत्र्ता सदा ही आपसी सांझ सम्प्रदायिक सद्भावना एवं एकता के नैतिक मूल्यों पर पहरा देते आए हैं और उनको पूरी उम्मीद है कि मौजूदा दौर में अमन शांति को कायम रखने के लिए वह दृढ़ रहेंगे।
पावन श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटित कायरता पूर्ण घटनाओं से सियासी लाभ कमाने वाले लोगों को कड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब ऐसी अमानवीय घटनाओं से प्रत्येक सिख का हृदय गहरी पीड़ा में से गुजर रहा हो तो उस समय भी कुछ लोग सस्ती शौहरत के लिए राज्य सरकार विरूद्ध घटिया कुप्रचार करने से वाज नहीं आते। उन्होंने कहा कि रोष प्रदर्शन एवं जबरी दुकानें बंद करवाने के प्रयास व्यर्थ हैं क्योंकि वह ऐसी कार्रवाईयों से आम लोगों को परेशान करते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि पवित्र श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटनाओं से प्रत्येक सिख के मन को गहरी ठेस पहुंची है एवं यहां तक कि इसको शब्दों मेंब्यान नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के कारण वह स्वयं भी बहुत पीड़ा में से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी बहुत बड़ी जिम्मेवारी है जिस कारण वह एक साधारण सिख के तौर पर भूल बखशाने के लिए अमृतसर में श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए और अमन शांति सम्प्रदायिक सद्भावना और भाई चार सांझ के लिए अकाल पूरख के चरणों में अरदास की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ ताकतें हमेशा ही राज्य में गड़बड़ वाली स्थिति बनाने की ताक में रहती हैं पर गठजोड़ सरकार सदा अमन अमान को कायम रखने के लिए दढ़ रही हेै व रहेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सीमा राज्य होने के बावजूद यहां अमन शांति व भाईचारक सांझ कायम रही है पर पिछले कुछ दिनों में घटित अमानवीय घटनाओं के कारण राज्य पुन:नाजुक दौर से गुजर रहा है। स. बादल ने कहा कि गत् समय में पंजाब को काले दौर में धकने वाली कुछ ताकतें पुन: सक्रिय हैं जिस कारण ऐसी ताकतों के मंसूबों को असफल करने के लिए पंजाब के लोगों को राज्य सरकार का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा आम लोगों के सहयोग के बिना पुलिस या राज्य सरकार अपने स्तर पर सफलता हासिल नहीं कर सकती।इस घिनौने जुर्म के दोषों को कड़ी सज़ा दिलाने के लिए दृढ़ता जाहिर करते मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाल पुरख की कृपा स्वरूप कुछ घटनाओं के दोषियों को मिसाली सज़ा दिलाई जाएगी। स.बादल ने दुख व्यक्त करते कहा कि यह बहुत ही दुर्भाज्यपूर्ण बात है कि श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के मान-सम्मान के लिए सेवा निभाने वाले लोग ही ऐसे गुनाहों के भागी बनें हैं।
तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी मल्ल सिंह ने श्री अखंड पाठ साहिब के भोग की अरदास की और राज्य में अमन-शांति, भाईचारक सांझ की कायमी और सरबत का भला मांगा।इस अवसर पर कैबिनट मंत्री डा.दलजीत सिंह चीमा व श्री मदन मोहन मित्तल, श्री आनंदपुर साहिब से लोक सभा सदस्य प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा और विधायक व महिला अकाली दल की प्रधान बीबी जगीर कौर ने भी संगतों के सामने अपने विचार पेश किए।इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव चौधरी नंद लाल, बीबी महिन्द्र कौर जोश व श्री एन के शर्मा, विधायक जत्थेदार सुरेन्द्र सिंह भूल्लेवाल राठां, अकाली नेता बीबी सतवंत कौर, जत्थेदार उजागर सिंह वडाली के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्रर रूप नगर तनु कश्यप, जिला पुलिस मुखी श्री वीरेन्द्र पाल सिंह व बड़ी संख्या में अकाली-भाजपा कार्यकत्र्ता मौजूद थे।